फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leader of opposition arrived on horse at Khandwa Municipal Corporation conference

Khandwa: घोड़े पर चढ़कर निगम सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का एलान है ये

Mon, 13 Feb 2023 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:35 PM IST
सार

खंडवा नगर निगम में सोमवार को पहली साधारण सभा का सम्मेलन हुआ। इसी सम्मेलन में भाग लेने कांग्रेस के पार्षद दीपक राठौर उर्फ मुल्लू राठौर घोड़े पर बैठकर पहुंचे। उनकी ऐसी एंट्री पर हरकोई चौंक गया।

विज्ञापन
Leader of opposition arrived on horse at Khandwa Municipal Corporation conference
खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष घोड़े पर चढ़कर सम्मेलन में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। कांग्रेसी पार्षद और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष घोड़े पर चढ़कर निगम सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने अपने शरीर पर कई पोस्टर भी लगा रखे थे। उनका कहना है कि निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ वे जंग लड़ने आए हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा नगर निगम में सोमवार को पहली साधारण सभा का सम्मेलन हुआ। इसी सम्मेलन में भाग लेने कांग्रेस के पार्षद दीपक राठौर उर्फ मुल्लू राठौर घोड़े पर बैठकर पहुंचे। उनकी ऐसी एंट्री पर हरकोई चौंक गया। राठौर का मानना है कि वे घोड़े पर बैठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का आगाज करने नगर निगम के मैदान में पहुंचे हैं। कांग्रेस पार्षद दीपक राठौर ने बताया कि वह आज घोड़े पर बैठकर नगर निगम आए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि जिस तरह युद्ध के मैदान में योद्धा घोड़े पर बैठकर जंग के लिए जाते थे वैसे ही आज वह भी नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचे हैं, और अब यहां के भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने एलान-ए-जंग कर दिया है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद से ही नगर निगम ने साधारण सभा का सम्मेलन नहीं बुलाया था। बार-बार जब हमने विरोध किया, तब सात महीने बाद सम्मेलन बुलाया जा सका। नगर निगम से लेकर केंद्र सरकार तक बीजेपी की सरकार है उसके बाद भी नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी खिलाफ हम मैदान में उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed