फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Launch of Udyam Kranti Yojana in MP: CM Shivraj said not to be a job seeker but a giver

एमपी में उद्यम क्रांति: CM शिवराज सिंह चौहान बोले युवा रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बने

Tue, 05 Apr 2022 05:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार बैंकों के जरिए ऋण उपलब्ध करेगी। 

विज्ञापन
Launch of Udyam Kranti Yojana in MP: CM Shivraj said not to be a job seeker but a giver
मुख्यमंत्री ने उद्यम योजना का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के साधन चुनने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में अधिकतम 50 लाख रुपए का बैंक से लोन दिया जाएगा। सरकार वित्तीय सहायता के रूप में तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान और सात साल तक के लिए बैंक लोन गारंटी शुल्क देगी। सरकार ने 2022-23 के लिए एक लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोन की गारंटी सरकार लेगी। मध्य प्रदेश के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें। सीएम ने कहा कि नया सोचें। हम भरपूर सहयोग देंगे। स्टार्ट अप शुरू करो। आज अपने बच्चों से कह रहा हूं कि किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। यह मध्य प्रदेश है, जिसकी विकास दर इस साल करंट प्राइजेस पर 19.7 प्रतिशत है, देश में सबसे ज्यादा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मध्य प्रदेश है जिसकी प्रति व्यक्ति आय जो कभी 13 हजार रुपया 2003 में होती थी, आज करंट प्राइजेस पर बढ़कर 1 लाख 13 हजार रुपया प्रति व्यक्ति हो गई है। उन्होंने बताया कि सकल घरेलू उत्पाद आज बढ़कर साढ़े 11 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। देश की जीडीपी में प्रदेश का योगदान कभी केवल 3.6 प्रतिशत था, आज बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गया है। शिवराज ने कहा कि यह अपना मध्य प्रदेश, बढ़ता मध्य प्रदेश है। इसके नौजवानों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इस उद्यम क्रांति योजना का भरपूर लाभ उठाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed