फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mission Nagroday : CM Shivraj gave a gift of 21 thousand 858 crores

Mission Nagroday : सीएम शिवराज ने 21 हजार 858 करोड़ रुपये की सौगात दी

Wed, 18 May 2022 02:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 May 2022 02:10 PM IST
सार

MP Mission Nagroday: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 'मिशन नगरोदय' के तहत 21 हजार 858 करोड़ रुपये के विविध विकास कार्योंं का शुभारंभ, लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
Mission Nagroday  : CM Shivraj gave a gift of 21 thousand 858 crores
सीएम शिवराज ने मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 'मिशन नगरोदय' के तहत 21 हजार 858 करोड़ रुपये के विविध विकास कार्यों का शुभारंभ, लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे शहर ग्रोथ के इंजन हैं। इन्हें सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शहरों के विकास के जो पांच मंत्र दिए हैं, उन पर मध्य प्रदेश तेजी से क्रियान्वयन करेगा। कहा कि शहर अवैध कॉलोनियों की समस्या से भी जूझते हैं। इसके लिए कॉलोनियों को वैध करने की नीति तैयार की गई है। इन कॉलोनियों में सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन कॉलोनियों में वैध रूप से विद्युत कनेक्शन भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2024-25 तक हर गरीब को अपना पक्का मकान उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश इस संकल्प को पूरा करने में आगे रहेगा। दबंगों से मुक्त करवाई गई 21 हजार एकड़ भूमि पर गरीब वर्ग के आवास गृह निर्मित करने की योजना मूर्तरूप लेगी। स्कूली बच्चों को कुपोषण से बचाने का अभिनव मूंग दाल वितरण कार्यक्रम भी शुरू हुआ जो देश में अनूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल शहर का मास्टर प्लान शहर के हित में ही तैयार होगा। अन्य स्थानों से नगरों में आने वाले लोगों को दस रुपये में भरपूर भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल रसोई केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक बजट प्रदान करेगी। रैन बसेरों की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। बच्चों को नशे की आदतों से बचाकर समझाइश दी जाएगी। उनके लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
 
सीएम ने कहा प्रत्येक नगर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के 31 नगरों में गौरव दिवस मनाया गया है। शीघ्र ही भोपाल और इंदौर के गौरव दिवस में भी शहर के इतिहास ,संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित कार्यक्रम होंगे। शहरों में आंगनवाड़ियों में खिलौने दान करने का अभियान भी चलेगा। वर्तमान में किसानों और अन्य वर्गों से भी अनाज और अन्य सामग्री आंगनवाड़ी केंद्रो के लिए प्राप्त हो रही है। श्रमिकों के कल्याण के लिए संबल योजना पुन: क्रियान्वित हो रही है। यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। योजना में पूर्व में काटे गए नाम पुन: जोड़े जाएंगे। ऑनलाइन पंजीयन भी हो रहे हैं। विवाह योजना में 55 हजार रुपये की राशि  का लाभ दिया जा रहा है।
 
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ग्रे वॉटर मैनेजमेंट का अभियान चलना चाहिए। जल को स्वच्छ रखना उसे उपचारित करना और उपयोगिता पर अंकुश लगाना आवश्यक है। शुद्ध पेयजल को बचाना जरूरी है। पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में इन कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति नागरिकों में व्यवहार परिवर्तन देखने को मिला है जो सराहनीय है। यह एक क्रांति के समान है। दुनिया के सामने पर्यावरण रक्षा का मॉडल प्रस्तुत करना होगा।


सांसद वी.डी शर्मा ने कहा कि मिशन नगरोदय में आज  हुए लोकार्पण और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री चौहान विकास के पर्याय बन गए हैं। वे संवेदनशीलता और सक्रियता से जन कल्याण में लगे हैं।  उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को  जमीन पर उतारने का कार्य किया है। प्रदेश में 42 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां वरदान बन कर खड़ी हैं। “सबका साथ- सबका विकास”का मंत्र अपना कर मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। समारोह में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य  सिंधिया नई दिल्ली से और इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते गुवाहाटी से वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, और विधायक कृष्णा गौर उपस्थित थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed