फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Late night case registered against 7 students who took ragging in medical college in Ratlam

Ratlam: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग लेने वाले 7 छात्रों पर देर रात केस दर्ज, एक साल के लिए कॉलेज से निष्कासित

Sun, 31 Jul 2022 01:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 01:59 PM IST
सार

रतलाम जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग करने वाले सात सीनियर छात्रों पर देर रात एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को एक साल के कॉलेज से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Late night case registered against 7 students who took ragging in medical college in Ratlam
वीडियो वायरल होने के बाद रैगिंग के मामले का खुलासा हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग करने वाले सात सीनियर छात्रों पर देर रात एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए सभी छात्रों को एक साल के कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने बचे छात्रों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


रैगिंग के मामले की शिकायत वार्डन डॉ. अनुराग जैन ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से की थी। पुलिस ने इस मामले में सैलाना के आम्बापाड़ा निवासी मुकेश निनामा, आलोट के बामनखेड़ी निवासी पियूष पाटीदार, सैलाना के ग्राम रिछी निवासी करण मेडा, धार के खड़ियाघाट भानपुरा निवासी सावन कलमे, हतनारा निवासी निलेश पाटीदार, धार के डही कुक्षी निवासी दीपक निगवाल और मंदसौर के भानपुरा निवासी विशाल पाटीदार पर जूनियर छात्रों से रैगिंग करने और मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब हॉस्टल के वार्डन को रैगिंग की शिकायत मिली और वे जांच के लिए निकले तो उनके ऊपर शराब की खाली कांच की बोतलों से हमला किया गया, जिसमें वह बच गए थे। बीते कुछ माह के दौरान एक बार फिर से रैगिंग का यह मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बार कड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में हुई इस घटना के दौरान सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed