{"_id":"61ff69aa1efb45489119b946","slug":"lata-mangeshkar-passes-away-wave-of-mourning-in-madhya-pradesh-cm-chouhan-and-ministers-pay-tribute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर का निधन: मध्य प्रदेश में शोक की लहर, सीएम शिवराज, नरोत्तम मिश्रा, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लता मंगेशकर का निधन: मध्य प्रदेश में शोक की लहर, सीएम शिवराज, नरोत्तम मिश्रा, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
Sun, 06 Feb 2022 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:30 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मध्य प्रदेश में शोक की लहर है।
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर आई प्रदेश में शोक की लहर छा गयी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विश्व ने स्वर साधिका को खो दिया: सीएम चौहान
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सीएम शिवराज ने ट्विटर के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने लिखा कि स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है। उन्होंने आगे लिखा कि आपका जीवन हिंदी फिल्म जगत के साथ ही भारतीय संगीत की ऐसी अद्भुत यात्रा रही, जिसने कई पीढ़ियों को मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते गीत-संगीत से जोड़ा। फिल्म जगत के उद्भव से अत्याधुनिक युग में प्रवेश करने तक दीदी सहयोगी से संरक्षक तक की भूमिका में रहीं। आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी।

सीएम शिवराज ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
लता दीदी की आवाज दिलों में जीवित रहेगी: गृहमंत्री
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा कि स्वरकोकिला, सुर शिरोमणि, भारत रत्न और हम सब की प्रिय लता दीदी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादाई है। श्रद्धेय लता जी का निधन हम सभी के लिए गहन दुख और वेदना की घड़ी है। वे हमारे देश में एक ऐसा खालीपन छोड़ गई है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। लेकिन उनकी सुरीली आवाज हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। ईश्वर उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और करोड़ों देशवासियों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। लता दीदी सुरों का जीवंत इतिहास थीं। उनका जाना सुरों की दुनिया के साथ ही पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से अचानक जिस खालीपन का अहसास हो रहा है, वो शायद लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
- फोटो : सोशल मीडिया
अतुलनीय योगदान याद किया जाएगा: सांसद वीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। संगीत जगत में उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई, भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे इंदौर शहर में जन्मी लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। वो एक सच्ची देशभक्त थीं, उनकी देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनके साथ आज संगीत जगत का एक युग समाप्त हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीटर कर दी श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
एक युग की समाप्ति हो गई: सांसद दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा कि एक युग की समाप्ति हो गई। मध्य प्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सांसद दिग्विजय सिंह ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय संगीत को विश्व में पहचान दी: पूर्व सीएम कमलनाथ
प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा कि स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, कई पुरस्कारों से सम्मानित, मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। आज उनके निधन से संगीत का एक युग समाप्त हो गया। उनका निधन कला क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी सुरीली आवाज़ से विश्व भर में पहचान दी।उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों व करोड़ों प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम पटेल और अन्य नेताओं ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।