फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lata Mangeshkar: Hindu Mahasabha complains against Shahrukh Khan, accused of spitting

Lata Mangeshkar: हिंदू महासभा ने शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की, अभद्रता का लगाया आरोप

Mon, 07 Feb 2022 05:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 07 Feb 2022 05:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा ने अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शाहरुख ने लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर रखे तिरंगे का अपमान किया है।  

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: Hindu Mahasabha complains against Shahrukh Khan, accused of spitting
शाहरुख खान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदू महासभा ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पुलिस को शिकायत की है। हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में पहुंचकर शाहरुख खान पर मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। हिंदू महासभा का आरोप है कि मुंबई में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के पार्थिव शरीर पर रखे तरंगे का अभिनेता शाहरुख खान ने अपमान किया है। हिंदू महासभा ने शाहरुख पर मामला दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को अंतिम संस्कार हुआ। उस दौरान देश के प्रधानमंत्री सहित सभी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। शाहरुख खान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। हिंदू महासभा का आरोप है कि शाहरुख ने श्रद्धांजलि देने के बाद मास्क उतारकर अभद्रता की थी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के साथ-साथ भारतरत्न का अपमान है। इससे ग्वालियर सहित देश के अनेक राष्ट्र भक्तों की भावनाओं को आघात पहुंचा है। हिंदू महासभा ने मांग की है कि शाहरुख के विरुद्ध धारा 153ए सहित अन्य अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed