फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Laborer died while harvesting in the field Beena had come month ago

MP News: खेत में फसल काटते समय मजदूर की मौत, एक महीने पहले आया था बीना

Fri, 22 Mar 2024 12:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीना Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह अपने मजदूर साथियों के साथ फसल काटने के लिए करीब एक महीने पहले यहां आया था। एक महीने से वह खेतों में फसल काटने का काम कर रहा था। 

विज्ञापन
Laborer died while harvesting in the field Beena had come month ago
पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीना के गोदना गांव में खेत में फसल काटते समय एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीना के गोदना गांव में चना की फसल काटते समय एक मजदूर बेहोश हो गया। जब उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किसान राजू यादव निवासी पड़रिया के गोदना गांव स्थित खेत में चना की फसल की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अशोक पिता तोड़ेलाल कोल(30) निवासी ग्राम तंदुआ जिला शहडोल भी फसल काट रहा था और फिर वह अचानक से वह बेहोश होकर गिर गया। किसान तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मौत का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह अपने मजदूर साथियों के साथ फसल काटने के लिए करीब एक महीने पहले यहां आया था। एक माह से वह खेतों में फसल काटने का काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed