{"_id":"644a9d7f2aaf8e66b50da813","slug":"kuno-national-park-poachers-eye-on-kuno-forest-department-team-caught-a-hunter-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kuno National Park: चीतों के घर कूनो पर शिकारियों की नजर, वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuno National Park: चीतों के घर कूनो पर शिकारियों की नजर, वन विभाग की टीम ने एक शिकारी को पकड़ा
Thu, 27 Apr 2023 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:36 PM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क से एक शिकारी को पकड़ा गया है। जिसके पास से एक शिकार करने की गन व कुछ शिकारी हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
कूनो नेशनल पार्क से एक शिकारी को पकड़ा गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूनो नेशनल पार्क से एक शिकारी को पकड़ा गया है। जिसके पास से अवैध बंदूक व कुछ शिकारी हथियार बरामद हुए हैं, जिसको वन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के बाद भी शिकारियों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। शिकारियों को घुसने एवं वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए कूनो नेशनल पार्क में इलू नाम के डॉग को तैनात किया गया है। इसके बाबज़ूद शिकारी कुनो में चीतों सहित अन्य वन्यजीवों पर नज़र गड़ाए हुए हैं। इधर बीते कई दिनों से वन विभाग की टीम को यह जानकारी मिल रही थी कि पार्क के एक हिस्से से कोई इंटर हो रहा है या कोई गतिविधि हो रही है। टीम ने बीते दिनों योजनाबद्ध तरीके से एक शिकारी को हथेड़ी से अंदर कूनो नेशनल पार्क में जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।
कूनो नेशनल पार्क में सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए शिकारियों को घुसने से रोकने एवं वन्यजीवों का शिकार रोकने के लिए चीता टास्क फोर्स ने 7 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग दिलाकर एक जर्मन शेफर्ड डॉग को कूनो पार्क में तैनात किया हुआ है जिसका नाम इलू है। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि पूर्व से ही हमारी टीमें सर्च कर रही थी कि कोई यहां से इंटर हो रहा है या कोई गतिविधि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पहले शिकारी को पकड़ा था, जो शिकारी पकड़ा गया है उसने कोई शिकार तो नहीं किया था लेकिन पुराने मामले उसने कबूले हैं। उसकी निशानदेही पर एक अवैध गन मिली है जो उसने छुपा करके रखी थी जिसको वन्य प्राणी अधिनियम संरक्षण के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। जिसकी अभी जमानत भी नहीं हुई है।