{"_id":"64bcdff03aa202a6e2073515","slug":"kuno-national-park-news-six-cheetahs-shifted-from-forest-to-bigger-enclosure-collar-id-removed-from-neck-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kuno National Park: कूनो पार्क के जंगल से बड़े बाड़े में शिफ्ट किए गए छह चीते, सभी के गले से कॉलर ID को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuno National Park: कूनो पार्क के जंगल से बड़े बाड़े में शिफ्ट किए गए छह चीते, सभी के गले से कॉलर ID को हटाया
Sun, 23 Jul 2023 01:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:38 PM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल से पकड़ कर सभी चीतों को बाड़े में शिफ्ट कर दिया है। छह चीतों के गले से रेडियो कॉलर हटाए गए हैं। अभी कुल 11 चीते बाड़े में हैं। इनमें छह नर और पांच मादा हैं। कूनो की टीम एक्सपर्ट के साथ चीतों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रही चीतों की मौत के बाद अब नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ और वन विभाग की टीम ने चीतों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल से पकड़ कर सभी चीतों को बाड़े में शिफ्ट कर दिया है। छह चीतों के गले से रेडियो कॉलर हटाए गए हैं। अभी कुल 11 चीते बाड़े में हैं। इनमें छह नर और पांच मादा हैं। कूनो की टीम नामीबिया और साउथ अफ्रीका के एक्सपर्ट के साथ चीतों की जांच कर रही है।
बता दें, शनिवार शाम को इस टीम ने पवन नाम के नर चीते को ट्रेंकुलाइज कर स्वास्थ्य परीक्षण किया था। इसके बाद उसे खुले जंगल से बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। विशेषज्ञों की टीम के अनुसार प्रारंभिक जांच में पवन चीता पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है, लेकिन अगले स्वास्थ्य परीक्षण तक उसे बड़े बाड़े में ही रखा जाएगा। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने रविवार को प्रेस नोट जारी करके इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छह नर और पांच मादाओं सहित कुल 11 चीते रह रहे हैं। बाकी चार चीते खुले जंगल में हैं। जिनका भी एक-एक करके स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पवन नाम के चीते सहित कुल तीन चीतों की गर्दन में घाव और इन्फेक्शन होने के बाद दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के विशेषज्ञों की राय पर कूनो नेशनल पार्क के कुल छह चीतों के गले से रेडियो कॉलर आईडी को निकाल दिया है। जल्द ही अन्य चीतों की रेडियो कॉलर आईडी हटाने का निर्णय भी दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के चीता विशेषज्ञ ले सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें, तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट चीतों की मौत पर चिंता व्यक्त कर चुका है। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर कूनो से कुछ चीतों को राजस्थान शिफ्ट करने पर विचार करना चाहिए। क्यों नहीं आप राजस्थान में कोई अच्छी जगह ढूंढते हैं? सिर्फ इसलिए कि राजस्थान में विपक्षी दल की सत्ता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस प्रस्ताव पर विचार न करें।