फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Kuno National Park News: Female Cheetah Jwala Gave Birth To Three Cubs In Kuno Sanctuary

MP News: कूनो नेशनल से आई फिर खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म, सीएम यादव ने दी बधाई

Tue, 23 Jan 2024 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Jan 2024 12:41 PM IST
सार

Cheetah Cubs Born in Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। पार्क में अब चीतों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है। 

विज्ञापन
MP Kuno National Park News: Female Cheetah Jwala Gave Birth To Three Cubs In Kuno Sanctuary
शावकों के साथ मादा चीता ज्वाला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अयोध्या में श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कूनो में भी नन्हे मेहमान आने की खुशी है। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पहले मार्च 2023 में ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कुनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 नन्हे चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के कुनबे में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

अब कूनो में 10 वयस्क और सात शावक चीते
कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीता शावकों के जन्म के बाद चीतों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है। इसमें सात शावक शामिल है। करीब एक महीने पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने ही चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी। कूनो प्रबंधन ने शावकों की मौत की वजह भीषण गर्मी को बताया था। इस मादा चीता को पहले सियाया के नाम से जाना जाता था, बाद में उसका नाम ज्वाला रखा गया था। ज्वाला को भी नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
कूनो नेशनल पार्क से काफी दिनों बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल इन शावकों को बड़े बाड़े में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। खुद केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया- जंगल में शावकों की आवाज गूंजी। यह जानकारी साझा कर खुशी हो रही है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान तीन नए सदस्यों का स्वागत कर रहा है। शावकों को नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिया है। यादव ने आगे लिखा है-परियोजना से जुड़े सभी विशेषज्ञों, कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों और पूरे देश के वन्यजीव प्रेमियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed