फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Strange condition became fatal: condition of drinking 5 quarters of alcohol without water, one lost his life

जानलेवा बनी अजीब शर्त: पांच-पांच क्वार्टर बगैर पानी के शराब पीने की शर्त, एक की जान गई, दूसरा पहुंचा अस्पताल

Fri, 09 Feb 2024 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 06:51 PM IST
सार

खरगोन जिले के झिरन्या थाना क्षेत्र में एक शराबी ने अपने ही दोस्त से 500 रुपये की शर्त लगाई थी। पांच-पांच क्वार्टर बगैर पानी के शराब पीना थी। शर्त को पूरा करते-करते ही दोनों की हालत खराब हो गई और एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Strange condition became fatal: condition of drinking 5 quarters of alcohol without water, one lost his life
दो दोस्तों में शराब पीने की शर्त ने एक की जान ले ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के झिरनिया थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच लगी अजीब शर्त ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल दोनों शराबी दोस्त थे और नशे में ही दोनों ही के बीच पांच-पांच क्वार्टर बगैर पानी के शराब पीने की शर्त लगी थी। पुलिस फिलहाल इस पूरी घटना की जांच कर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


शर्त के बाद दोनों युवक जल्दी-जल्दी नीट शराब पीने लगे। इस दौरान ही दोनों की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि इनमें से एक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। वहीं दोनों युवाओं के बीच 500 रुपये की शर्त के चलते शराब पीने का इनका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


बता दें कि खरगोन जिले के झिरन्या थाना क्षेत्र में एक शराबी ने अपने ही दोस्त से 500 रुपये की शर्त लगाई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें किसी शराब दुकान पर दिनेश और अरुण नाम के युवा बगैर पानी मिलाए पांच-पांच क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगाने के बाद जल्दी-जल्दी शराब पीने लगते हैं। इसी चक्कर में दोनों की तबीयत बिगड़ जाती है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई, तो वहीं दूसरे युवा अरुण का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच-पांच क्वार्टर पीने पर था 500 रुपये इनाम
मामले में मृतक दिनेश के चाचा लकीराम पवार ने बताया कि हमारा जो भाई का लड़का था, वह शराब पिया करता था। उसके दोस्त ने शर्त रखी कि जो पांच-पांच पव्वा पी जाएगा उसको 500 रुपये इनाम दूंगा। पर पानी नहीं डालना चाहिए। दोनों लड़के फटाफट शराब पी गए। इनमें से एक ने कम पी तो वह रिकवर हो गया और इसको घबराहट होने लगी और इसका स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके बाद दिनेश की मौत हो गई।


तीन से चार क्वार्टर पी लिए नीट शराब
भिकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया कि दिनेश पिता गंगाराम बंजारा और अरुण पिता बंगी बंजारा आपस में दोस्त हैं। दोनों ने आपस में शर्त लगाई कि कौन ज्यादा शराब पीता है। इसी शर्त के कारण उन्होंने लगभग तीन से चार क्वार्टर बगैर पानी के पी लिए। इस कारण दोनों की हालत खराब हो गई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिरन्या में भर्ती कराया गया। जहां से दिनेश की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई और इस मामले में फिलहाल विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed