फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP News Unfaithful husband ran away with girlfriend in Khargone when wife came to know she committed suicide

MP News: भाई बोला- जीजा, दीदी को छोड़कर दूसरी लड़की संग भाग गए, मारपीट भी करते थे, ये रही पूरी कहानी

Tue, 21 May 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 06:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल में रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने पति की बेवफाई से दुखी होकर जान दे दी। महिला अपने मायके पक्ष की शादी समारोह में आई हुई थी, इस दौरान उसका पति प्रेमिका संग भाग गया।

विज्ञापन
MP News Unfaithful husband ran away with girlfriend in Khargone when wife came to know she committed suicide
प्रेमिका संग भाग गया पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले में भीकनगांव ब्लॉक के गढ़ी गांव की रहने वाली युवती हिन्तु का विवाह तीन साल पहले भीकनगांव के ही मांगया फालिया निवासी जगदीश बड़ोले से हुआ था। इससे उनकी एक संतान दो साल की बेटी भी है। लेकिन शादी के बाद से ही हिन्तु के पति जगदीश बड़ोले का दूसरी महिला से संबंध था, जिससे वह परेशान रहने लगी थी।

विज्ञापन


इसी बीच दो दिन पहले ही हिन्तु अपने पति संग मायके पक्ष में शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। जहां उसके पति ने उसे छोड़कर अपनी प्रेमिका संग भाग गया। यह बात हिन्तु को इतनी नागवार गुजरी कि उसने सोमवार दोपहर घर में रखी जहरीली दवाई पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जीजा, दीदी को यहां छोड़कर दूसरी लड़की संग भाग गए
वहीं, इस मामले की जानकारी देते हुए मृतिका के भाई रुपेश ने बताया कि उसके जीजा दूसरी लड़की लेकर चले गए थे, जिसके चलते उनकी बहन को कंट्रोल नहीं हुआ और उसने डिप्रेशन के चलते दवाई पी ली थी। उनकी शादी को तीन साल हुआ था और उनकी एक लड़की भी है। दीदी अभी मायके में शादी में आई हुई थी और जीजा उसे यहां तक लाए थे और यहां पर छोड़कर भाग गए। बोलकर गए थे कि अब तेरे को यहां से नहीं ले जाऊंगा और वो दीदी को कहते थे कि अब तेरे को नहीं रखूंगा। उसको रखूंगा और वह नहीं आएगी तो मैं मर जाऊंगा। वह दीदी को टॉर्चर भी करते थे और मारते भी थे। दीदी किसी को मेरे अलावा नहीं बताती थी और एक दिन मेरे सामने भी मारे थे, तो हम लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ था। तब दीदी ने घर पर बताने से मुझे भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से ही कर रहे थे टार्चर
वहीं, मोहनखेड़ा गांव के रहने वाले मृतिका के परिजन सखाराम किराडे ने बताया कि मृतका की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके बाद से ही वे लोग उसको टॉर्चर करते रहते थे और अभी यहां शादी में मेहमान बनकर आए और लड़की को यहां छोड़कर चले गए। मोहनखेड़ा से दूसरी लड़की लेकर वह भाग गए, जिसके कारण हमारी लड़की ने दवाई पी ली और अब हम मांग करते हैं कि उसको सजा मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed