फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Ayush doctor molested woman on the pretext of treatment, arrested after complaint

Khargone News: आयुष डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़ की, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

Khargone News: खरगोन के बड़वाह में आयुष डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Khargone News: Ayush doctor molested woman on the pretext of treatment, arrested after complaint
छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले के बड़वाह में इलाज कराने गई युवती के साथ डॉक्टर के द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेट दर्द के चलते आरोपी डॉक्टर से अपना इलाज करने गई युवती के साथ पहले तो डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं युवती के निजी अंगों को भी डॉक्टर ने बुरी नीयत के साथ छुआ। जिसके बाद युवती घबराकर घर भाग आई। घटना रविवार की बताई जा रही है, लेकिन इसकी शिकायत युवती ने परिजनों के साथ सोमवार देर शाम थाने पहुंचकर की। मामले में फिलहाल डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


खरगोन जिले के बड़वाह थाना अंतर्गत रहने वाली एक युवती के साथ सोमवार को शहर के ही एक आयुष डाॅक्टर के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। अपने परिजनों के साथ देर शाम बड़वाह थाने पहुंची एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द की तकलीफ के चलते वह बड़वाह के ही लोधी मोहल्ले स्थित डाॅ अंसार कुरैशी के क्लिनिक पर रविवार को इलाज के लिए गई थी। इस दौरान डाॅक्टर कुरैशी ने इलाज के दौरान बुरी नियत से उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने बताया कि डाॅक्टर अंसार कुरैशी ने उसके निजी अंगों को भी स्पर्श करते हुए उन पर बुरी नजर डाली। जिसके बाद घबराकर वह जैसे तैसे आरोपी के क्लिनिक से दवाई लेकर घर आ गई। युवती के अनुसार घटना रविवार की बताई जा रही है। लेकिन डर के चलते वह घर पर कुछ बता नही पाई थी। हालांकि उसने सोमवार देर शाम अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेडखानी की धाराओं में मामला दर्ज करते हुवे बड़वाह पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर कुरेशी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
विज्ञापन


बडवाह थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि, लोधी मुहल्ला का रहने वाला एक आयुर्वेदिक डॉक्टर अंसार कुरैशी है। जो कि काटकूट में आयुर्वेदिक चिकित्सालय अधिकारी है, उनके द्वारा युवती के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई थी। जिसके सम्बन्ध में युवती के लिखित शिकायती आवेदन देने पर डॉक्टर के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सोमवार 10:30 बजे की है, लेकिन युवती ने डर के कारण परिजन को बताया नहीं था।  हालांकि बाद में युवती ने अपनी मां और बहन को बताया, इसके बाद उनके परिजन के एग्री होने पर वे लोग युवती को शिकायत करने साथ लेकर आए थे। इस मामले में अभी फिलहाल छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन जांच में और कुछ तथ्य आएंगे तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed