फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone bag making company worker hand got pressed in automatic machine administration sealed factory

Khargone: बैग बनाने की कंपनी में ऑटोमेटिक मशीन में दबा मजदूर का हाथ, प्रशासन ने फैक्ट्री को किया सील

Tue, 28 May 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 May 2024 04:07 PM IST
सार

बैग बनाने की कंपनी में ऑटोमेटिक मशीन में एक मजदूर का हाथ दब गया। इस दौरान मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील कर दिया।

विज्ञापन
Khargone bag making company worker hand got pressed in automatic machine administration sealed factory
मशीन में दबा मजदूर का हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद स्थित ओद्योगिक क्षेत्र निमरानी की राज इंजीनियरिंग वर्क कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में काम के दौरान एक मजदूर का हाथ अचानक मशीन में आ जाने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने उसे आनन-फानन में धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालांकि, वहां से भी उसे गंभीर घायल होने के चलते इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा मानकों की कमी के चलते ने बैग बनाने की इस कंपनी को फिलहाल सील कर दिया है।

विज्ञापन


कसरावद के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में प्लास्टिक बैग का निर्माण करने वाली कंपनी राज इंजीनियरिंग वर्क में सोमवार को रोजाना की तरह मजदूर अंतिम पिता संतोष गांगले उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पथोरा काम करने गया हुआ था। काम के दौरान मजदूर अंतिम मशीनों की साफ-सफाई कर रहा था। इसी बीच अचानक जिस मशीन के पट्टे की वह सफाई कर रहा था, वही मशीन चालू हो गई और उसका दायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर के हाथ की उंगलियां मशीन में दब गई, जिसे देखकर आसपास कम कर रहे साथी मजदूर भी घबरा गए और उन्होंने तुरंत मशीन को बंद किया, उसके बाद घायल मजदूर को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


काम के दौरान चालू हो गई ऑटोमेटिक मशीन
इधर, घायल हुए मजदूर के साथी राजा सोलवाने का कहना था कि काम करने के दौरान ऑटोमेटिक मशीन चालू होने से उसका हाथ मशीन में आ गया था, जिसमें उसकी उंगलियां दब गयीं और फिर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस मामले में बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में स्थित राज इंजीनियरिंग वर्क के नाम से कंपनी है, जहां प्लास्टिक के बैग बनते हैं। वहां कार्य करते हुए मजदूर अंतिम गांगले का मशीन में हाथ आया है, जिसमें उसकी उंगलियां दब गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कंपनी को किया सील
वहीं, थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद कंपनी मालिक जसवंत सरदार द्वारा धामनोद अस्पताल में घायल को भर्ती कराया था। जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर हमने आईओ को रवाना किया था और अभी हमने आईओ को इंदौर भेजा है, उसके कथनों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसी मामले को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा तहसीलदार को निर्देशित कर कंपनी को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed