Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Goa Chief Minister made a big attack on Congress, said - India Alliance's aim is to defame Sanatan.

Khargone: गोवा के सीएम ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला, कहा - इंडिया अलायंस का उद्देश्य सनातन को बदनाम करना

Mon, 11 Sep 2023 11:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:39 PM IST
सार

जन आशीर्वाद यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल होने खरगोन पहुंचे। सावंत ने यात्रा के रथ पर सवार होकर रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Goa Chief Minister made a big attack on Congress, said - India Alliance's aim is to defame Sanatan.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खरगोन पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसी ही इंदौर की संभागीय जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खरगोन पहुंचे। सावंत ने यात्रा के रथ पर सवार होकर रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल में जनता के लिए चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजना को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच वोटर का आशीर्वाद लेने के लिए निकली हुई है। इसी सिलसिले में खरगोन जिले के भगवानपुर के रसगांव पंचायत से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल होने खरगोन पहुंचे। उनके साथ बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। 
विज्ञापन


सावंत ने कहा कि भारत पहले से चल रहा है। हम भारत और इंडिया दोनों बोलते हैं। यूपीए वालों ने अपना नाम तो बदल लिया, लेकिन उनकी नीयत नहीं बदलेगी। उन्होंने सनातन पर लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर कहा कि इंडिया अलायंस का उद्देश्य सनातन धर्म का अपमान करना है। यह लोग हमेशा से सनातन का अपमान करते आए हैं, लेकिन सनातनी उन्हें अपनी सही जगह दिखाएंगे। गोवा के सीएम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज मध्य प्रदेश के मामा हैं। इन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के लिए ऐसी कई जन कल्याणकारी योजना चला कर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर एक विकसित राज्य बनाया। कांग्रेस का काम हमेशा धर्म को बदनाम करने का रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश धर्म और मानवता की रक्षा के लिए काम करती आई है और करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से दो बार लगातार मिली हार
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में भाजपा को पिछले दो बार से पराजय मिली है। इसका क्या कारण है। भाजपा को यहां से विजय नहीं मिलती। जबकि भाजपा ने प्रदेश के साथ-साथ भगवानपुर विधानसभा में भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने जनता से अपील करी कि इस बार विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना और भाजपा का विधायक भगवानपुर विधानसभा से बनाना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed