{"_id":"652d532031f2eda5f30224f9","slug":"deadly-faith-in-khargone-and-morena-devotees-offered-prayers-to-mata-mata-by-cutting-her-tongue-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा आस्था: खरगोन और मुरैना में भक्तों ने माता को जीभ काटकर चढ़ाई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा आस्था: खरगोन और मुरैना में भक्तों ने माता को जीभ काटकर चढ़ाई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Mon, 16 Oct 2023 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन/मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन/मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:43 PM IST
सार
खरगोन और मुरैना में भक्तों ने अपनी जीभ काटकर माता को भेंट कर दी। मुरैना में भक्त तो बेहोश तक हो गया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। खरगोन की महिला की हालत भी खराब बताई गई।
विज्ञापन
खरगोन में माता के दरबार में महिला ने जीभ काटकर चढ़ा दी, लोग जयकारे लगाते रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में माता की आराधना के दौरान चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। खरगोन और मुरैना में भक्तों ने अपनी जीभ काटकर माता को भेंट कर दी। पास खड़े लोग माता के जयकारे लगाते रहे। मुरैना में भक्त तो बेहोश तक हो गया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
पहला मामला खरगोन का है। खरगोन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैृ। इसमें माता बाघेश्वरी देवी के मंदिर में बने अमृत कुंड में एक महिला अपनी जीभ काटकर मां को चढ़ाती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान महिला के मुंह से खून के फव्वारे निकलने लग जाते हैं, तो वहीं पास मौजूद भीड़ यह सब देखकर माता के जयकारे लगाती हुई दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार मामला खरगोन जिले सगुर भगुर गांव में स्थित मां बाघेश्वरी शक्तिधाम का है। यहां रहने वाली महिला मंदिर में बने कुंड में खड़ी होकर मां की आराधना करने पहुंची थी। महिला के हाथ में तलवार भी थी। देखते ही देखते तलवार से अपनी जीभ काट लेती है। महिला के ऐसा करते ही उसके मुंह से खून के फव्वारे निकलने लगते हैं, जो कि उसके कपड़ों का कलर तक बदलकर लाल कर देते हैं। इसके बाद कुछ ही देर में महिला अचेत होकर गिर पड़ती है। हालांकि इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भीड़ देवी मां के जयकारे तो लगाती दिखती है, लेकिन अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाती इस भीड़ में से कोई भी आगे बढ़कर उसे रोकने की कोशिश नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो नवरात्र के पहले दिन का है।

मुरैना में युवक ने जीभ काट ली, हालत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
दूसरा मामला मुरैना का है। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में काली माता का प्राचीन मंदिर है। सोमवार सुबह तिवारी का पुरा निवासी सतीश पिता मेहताब सिंह जाटव घर से माता बसैया मंदिर जाने की कहकर निकला था। उसने जाते-जाते रास्ते में अपने पिता से कहा कि वह माता के दरबार में अपनी जीभ काटकर चढ़ाएगा, लेकिन उन्होंने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिता का कहना है कि अक्सर सतीश कहता रहता था कि एक दिन वह काली माता के दरबार में अपनी जीभ काटकर चढ़ाएगा, इसलिए मेंने उसकी बात पर गौर नहीं किया था। खबर लगते ही थाने से एएसआई योगेंद्र भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को बेहोशी की हालत में जमीन से उठाकर वाहन में रखा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां पर उसे भर्ती कराया गया है। एएसआई योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आज सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में काली माता के दरबार मे मिला है। पूछताछ करने पर पता चला कि इस युवक का नाम सतीश जाटव निवासी तिवारी का पुरा है। उसकी जीभ कटी हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसने किन कारणों के चलते जीभ काटी है, इसकी जांच की जा रही है।