{"_id":"62998c43b1286d2842735144","slug":"khargone-parrots-were-being-smuggled-by-hiding-in-the-bus-police-caught-three-accused-with-150-parrots-seized-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: बस में छिपाकर कर रहे थे पक्षियों की तस्करी, पुलिस ने 150 तोतों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: बस में छिपाकर कर रहे थे पक्षियों की तस्करी, पुलिस ने 150 तोतों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा
Fri, 03 Jun 2022 11:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:58 AM IST
सार
खरगोन जिले के बड़वाह वन मंडल से तोतों का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बस में नीम के पत्तों को बीच तोतों को छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
150 तोते किए जब्त।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के बड़वाह वन मंडल से तोतों का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बस में नीम के पत्तों को बीच तोतों को छिपाकर ले जा रहे थे। वन विभाग ने बस चालक, कंडक्टर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपा बड़वाह वन मंडल क्षेत्र से तोतों का अवैध परिवहन कर रहे थे, वन विभाग ने तीनों आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण एक्ट 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी तोतों का परिवहन कर चुके हैं।
बड़वाह के वन परिक्षेत्र अधिकारी डी एस राठौर ने बताया कि खंडवा से तोतों को रखने वाला तथा इंदौर में उतारने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। तोतों के अवैध परिवहन की बात सामने आने के बाद बड़वाह के वन मंडल अधिकारी एमबी शिरसैया तथा इंदौर स्थित वाइल्डलाइफ विंग के स्पेशल टास्क फोर्स को सूचित कर दिया गया है। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद तोतों का परीक्षण करा कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
नीम के पत्तों के बीच छिपाकर रखे थे तोते
अधिकारी डी एस राठौर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर खंडवा से इंदौर जा रही निजी यात्री बस को काट कूट फाटे पर रोका गया था और बस के ऊपर कैरियर में रखे दो बड़े पिंजरे उतारे गए थे। कपड़े से बने पिंजरे के अंदर नीम की पत्तियों के नीचे करीब डेढ़ सौ तोते छिपाकर ले जाए जा रहे थे।