फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Diggi said where Kapil Mishra, there the riots, Mishra's reply started spreading lies, calling Kasab a Hindu

खरगोन उपद्रव: दिग्गी बोले- जहां कपिल मिश्रा वहां दंगा, मिश्रा का पलटवार- कसाब को हिंदू बताने वाले झूठ फैला रहे

Mon, 11 Apr 2022 04:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद सियासत भी तेज हो गई है। राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा की खरगोन में उपस्थिति पर सवाल खड़े किए है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Diggi said where Kapil Mishra, there the riots, Mishra's reply started spreading lies, calling Kasab a Hindu
दिग्विजय सिंह और कपिल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नेता कपिल मिश्रा की खरगोन में मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कपिल मिश्रा होते हैं, वहां दंगा होता है। पलटवार करते हुए मिश्रा ने कहा कि कसाब को हिंदू बताने वाले अब झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


खरगोन के उपद्रव पर दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जहां-जहां पांव पड़े कपिल मिश्रा के, वहीं वहीं दंगा और फसाद। क्या इसकी जांच होगी? इस पर कभी आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के सिपहसालार रहे कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है। मिश्रा ने कहा कि कसाब को हिंदू बताने वाला फिर झूठ फैलाने लगा। मैं जहां था वहां दंगा नहीं हुआ। और हां, जांच हुई तो हर दंगे में किसी जिहादी और उसके पीछे छिपा कोई कांग्रेसी ही सामने आएगा। खरगोन में जिहादियों ने पथराव किया और आगजनी की। दिग्विजय जैसे लोग उन्हें बचाने के लिए झूठ फैला रहे हैं। कसाब को हिंदू बताने से पहले क्या जांच की थी आपने?  
विज्ञापन


रविवार को रामनवमी के जुलूस पर खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में पथराव हो गया। खरगोन में घरों में आगजनी की घटना भी हुई। खरगोन एसपी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस को हालात काबू करने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बुलानी पड़ी। कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस ने 84 से ज्यादा दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घरों को तोड़ने की भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed