फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News Driver locked sleeping girl in school bus and drove away

MP News: स्कूल बस में सो रही बच्ची को लॉक कर चला गया चालक, एक घंटे बाद ग्रामीणों ने शीशे तोड़ निकाला बाहर

Thu, 08 Feb 2024 10:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 10:36 AM IST
सार

खरगोन जिले में एक निजी स्कूल की बस में बच्ची लॉक हो गई। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद खिड़की का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Khargone News Driver locked sleeping girl in school bus and drove away
स्कूल बस में फंसी बच्ची को निकाला बाहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

खरगोन जिले की महेश्वर तहसील में एक निजी स्कूल की बस में नर्सरी कक्षा की बच्ची सोती रह गई और चालक बिना गाड़ी चेक किए लॉक कर चला गया। कुछ देर बाद मासूम की नींद खुली तो वह गेट पर खड़ी होकर रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक बस का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद खिड़की का शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला गया।

 

दरअसल, खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के ग्राम कावड़िया के एक निजी स्कूल की बस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची बस के अंदर रोती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, बस का गेट लॉक है। कुछ लोग गेट खोलने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में कुछ लोग उस बच्ची को बस के कांच तोड़कर बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार शाम की है। निजी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए आई थी, लेकिन नर्सरी कक्षा की एक बच्ची बस में सो गई। इस दौरान चालक ने बिना चेक किए बस को लॉक किया और फिर पार्क कर चला गया।

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद जब बच्ची की नींद खुली तब वह रोने लगी, इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों ने उसे देखा और शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला गया। वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूल प्रबंधन ने माना, बस में बंद हुई थी बच्ची
इस घटना को लेकर अमर उजाला के प्रतिनिधि ने निजी स्कूल की संचालिका कीर्ति चंदेल से बात की तो उन्होंने बस में बच्ची के बंद होने की घटना को माना। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन बस का कंडक्टर छुट्टी पर था। बस लॉक करने के बाद चालक बाथरूम जा रहा था, इस दौरान उसे बच्ची के बस में होने की बात याद आई तो उसने पेरेंट्स को कॉल कर इसकी जानकारी दी। जब तक बच्ची के पिता और चालक मौके पर पहुंचे वीडियो वायरल कर दिए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed