फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone: Muslim women raised questions on police action, accusing them of misbehaving by entering homes late at night

खरगोन: मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, देर रात घरों में घुसकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया

Wed, 11 May 2022 03:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 03:14 PM IST
सार

मुस्लिम समाज की महिलाओं ने मोहन टाकिज से एसपी कार्यालय तक रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और एकतरफा कार्रवाई कर आंकड़े बढ़ाने के लिये कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Khargone: Muslim women raised questions on police action, accusing them of misbehaving by entering homes late at night
कार्रवाई के आरोप में सड़क पर उतरी महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को रैली निकाली और एसपी कार्यालय का घेराव किया। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पुलिस पर दंगों की जांच के नाम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने एएसपी नीरज चौरसिया के कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर दंगे से संबंधित कार्रवाई करने के नाम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने एएसपी नीरज चौरसिया को आपबीती सुनाते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करने और देर रात घरों में घुसकर आरोपियों को ढूंढने की आड़ में पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज की महिलाओं ने मोहन टाकिज से एसपी कार्यालय तक रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और एकतरफा कार्रवाई कर आंकड़े बढ़ाने के लिये कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। रैली में शामिल उज़्मा ने कहा कि रामनवमी जुलूस में बने हालात पुलिस की चूक है, लेकिन वह अपने आप को बचाने के लिए एक पक्ष को दोषी बना रही है। वहीं, एएसपी नीरज चौरसिया ने बताया कि दंगे में शामिल लोगों के खिलाफ फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसलिये दबाव बनाने के लिये विरोध में रैली निकाली गई है। पुलिस निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि ज्ञापन पर विचार किया जाएगा, फुटेज देखे जायेगे अगर कोई निर्दोष मिलेगा तो छोड़ेंगे, लेकिन दंगे के दोषी बदमाशों, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जायेगा। एकतरफा कार्रवाई के आरोप गलत हैं। साक्ष्य के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed