{"_id":"6ad761bd791dee2080037607","slug":"khargone-jail-escapee-arun-dhurve-arrested-after-four-days-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध: खरगोन जिला जेल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी कैदी गिरफ्तार, जंगलों में घेराबंदी कर धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध: खरगोन जिला जेल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी कैदी गिरफ्तार, जंगलों में घेराबंदी कर धर दबोचा
Tue, 20 Oct 2026 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:12 PM IST
सार
खरगोन जिला जेल से फरार दुष्कर्म मामले के दोषी अरुण गणेश धुर्वे को पुलिस ने चार दिन बाद भसनेर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घटना में लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया, जबकि एक अन्य को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरगोन जिला जेल से शुक्रवार को बाथरूम की दीवार फांदकर फरार हुए कैदी अरुण गणेश धुर्वे को पुलिस ने चार दिन बाद मंगलवार को भसनेर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए तोरणमाल बांध के पास घने जंगलों में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
कोतवाली पुलिस, जैतापुर, मेनगांव थाना और पुलिस लाइन की रिजर्व टीमों ने कैदी की तलाश में सघन अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सेंधवा और नेपानगर के इलाकों में भी दबिश दी। खेतों में खड़ी फसलों और घने जंगलों के कारण आरोपी को तलाशने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने कुंदा क्षेत्र के तोरणमाल बांध के पास भसनेर के जंगलों में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल की ऐतिहासिक रियाज मंजिल पर बेदखली एक्शन स्थगित, केंद्र को फैसला लेने के निर्देश
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में मिली थी सजा
खरगोन के इंदिरा नगर निवासी आरोपी अरुण धुर्वे को अदालत ने सात अक्तूबर को वर्ष 2022 के दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जिला जेल में बंद था। बीते शुक्रवार की शाम वह जेल प्रहरियों को चकमा देकर बाथरूम की दीवार फांदकर भाग गया था।
लापरवाही पर दो प्रहरी निलंबित
जेल से कैदी के भागने की इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में घोर लापरवाही बरतने पर जेल प्रबंधन ने दो जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जेल प्रबंधन ने एक अन्य प्रहरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस अब आरोपी को वापस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।