{"_id":"63ea4cef84318e5ae80481a2","slug":"khargone-department-became-active-after-leopard-s-photo-appeared-in-the-media-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khargone: तेंदुए के फोटो मीडिया में आने के बाद हरकत में आया महकमा, मौका-मुआयना करने पहुंचे वन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: तेंदुए के फोटो मीडिया में आने के बाद हरकत में आया महकमा, मौका-मुआयना करने पहुंचे वन अधिकारी
Mon, 13 Feb 2023 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:15 PM IST
सार
तेंदुए के फोटो-वीडियो मीडिया में आने के बाद वन विभाग का अमला भी हरकत में आया। सोमवार को टीम मौका मुआयना करने पहुंची।
विज्ञापन
खरगोन वन विभाग की टीम महेश्वर में तेंदुए की सर्चिंग के लिए पहुंची थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के महेश्वर इलाके के ग्राम जलकोटी में पिछले पांच दिनों से लोग तेंदुए की आमद से दहशत में हैं। तेंदुए के फोटो-वीडियो मीडिया में आने के बाद वन विभाग का अमला भी हरकत में आया। सोमवार को टीम मौका मुआयना करने पहुंची। छानबीन में उन्हें तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं।
बता दें कि बीते पांच दिनों से ग्राम जलकोटी के आसपास तेंदुए घूम रहा है। लोगों में दहशत है, रात के समय कोई बाहर नहीं निकल रहा है। तेंदुए का वीडियो भी सामने आ चुका है। सोमवार को वन विभाग की टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची थी। वन रेंजर काकड़दा वीरेंद्र अचाले, वन रक्षक मोहित पाटोदे सोमवार को ग्राम जलकोटी पहुंचे और लोगों से चर्चा की। तेंदुए की सर्चिंग भी की गई।
वन विभाग की टीम को ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि गुरुवार को एक ग्रामीण राजू मेवाड़े ट्रैक्टर चलाकर अपने गांव आ रहा था, उस दौरान तेंदुए को नदी में विचरण करते देखा था एवं रास्ते पर उसके पंजों के निशान भी थे, जिसके फोटो उसने मोबाइल से ले लिए थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार के बाद तेंदुए को किसी को नहीं देखा न ही उसकी हलचल के कोई प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
काकड़दा वन रेंजर वीरेंद्र अचाले ने बताया कि तेंदुए को दोबारा देखने पर अगर कोई सूचना मिलती है तो उस पर निगरानी कर पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए जाएंगे। सर्चिंग के दौरान अभी तेंदुए कि कोई लोकेशन पता नहीं चली है।