{"_id":"645baf33fab644b6d904f425","slug":"khargone-bus-accident-number-of-deaths-increased-to-25-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone Bus Accident: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 25, इतने ही घायल अभी भी करा रहे अस्पताल में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone Bus Accident: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 25, इतने ही घायल अभी भी करा रहे अस्पताल में इलाज
Wed, 10 May 2023 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 08:20 PM IST
सार
खरगोन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इंदौर में इलाज कर रहे एक घायल की मौत गई। 25 लोग हादसे में मारे जा चुके हैं। 25 घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
खरगोन में मंगलवार को बस पुल से नीचे गिर गई थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में मौतों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बुधवार को इंदौर में भर्ती गंभीर घायल मुख्तार ने दम तोड़ दिया है। 25 घायलों का इलाज अब भी जारी है।
खरगोन सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान के अनुसार खरगोन बस हादसे में जो घायल हुए थे उनमें से एक मरीज जिसे इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था उसकी भी बुधवार को मृत्यु हो गई। मृतक का नाम मुख्तार बताया जा रहा है। हालांकि सीएमएचओ ने बताया कि इसके अलावा बाकी सभी मरीज स्थिर हालत में हैं। बता दें कि मंगलवार को हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल खरगोन से 22 गंभीर घायलों को इंदौर के लिए रेफर किया गया था जिन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल, सीएचएल अपोलो अस्पताल और एमवायएच अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बस हादसे में हुए थे कुल 45 घायल
सीएमएचओ चौहान ने बताया कि इंदौर के अस्पतालों में भर्ती किए गए बस हादसे में कुल 45 घायल हुए थे। जिनमें से खरगोन के विराज अस्पताल में 11 का, जिला अस्पताल खरगोन में 26 का और 10 अन्य घायलों को इंदौर रेफर किया गया था। जिसके बाद बुधवार को जिला अस्पताल में मात्र 15 मरीज अपना उपचार करवा रहे हैं बाकी सभी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।