फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone: Bullion artisan shot two bullets, then the attackers fled after looting one and a half kg of gold

खरगोन: सराफा कारीगर को तीन गोलियां मारी, फिर डेढ़ किलो सोना लूटकर भाग गए हमलावर

Mon, 13 Dec 2021 02:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Dec 2021 02:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद में दो हमलावरों ने एक सराफा कारीगर को पहले टक्कर मारकर गिराया। फिर तीन गोलियां मारी और डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए।  

विज्ञापन
Khargone: Bullion artisan shot two bullets, then the attackers fled after looting one and a half kg of gold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद में मर्डर और लूट का मामला सामने आया है। दो हमलावरों ने एक सराफा कारीगर को पहले टक्कर मारकर गिराया। फिर तीन गोलियां मारी और उसके पास से डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर ली है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात 11 बजे का है। बंगाली कारीगर ईबादुल हक उर्फ बबलू शेख, उम्र-35 साल सनावद में जेवरों का काम करता था। जवह जरदार चौक से सुभाष चौक की ओर एक्टिवा से जा रहा था। सराफा बाजार में ही बाइक से हमलावरों ने बबलू को टक्कर मारकर गिराया। फिर तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या की और सोना साथ लेकर फरार हो गए। दो गोलियां तो बबलू के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनावद जैसे शांत इलाके में इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। हमलावरों ने डेढ़ किलो सोने की थैली छीनी और फरार हो गए। कारीगर को लोग अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किए। घटना के बाद खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी देर रात सनावद पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले की नाकाबंदी कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed