{"_id":"6745ef2e4d1f3aa3df092d5a","slug":"two-cousins-returning-from-a-wedding-ceremony-after-taking-photographs-were-crushed-by-a-dumper-of-gravel-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2357504-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: विवाह समारोह से फोटोग्राफी कर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को डंफर ने कुचला, तेज रफ्तार पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: विवाह समारोह से फोटोग्राफी कर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को डंफर ने कुचला, तेज रफ्तार पर रोक की मांग
Tue, 26 Nov 2024 09:59 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:59 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, राखड़ से भरा डंपर तेज गति में बड़वाह की तरफ से जा रहा था। इस बीच बाइक और डंपर दोनों आमने-सामने टकरा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से गुजर रहे खंडवा-इंदौर हाइवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। दोनों ही भाई खंडवा में एक शादी फंक्शन में वीडियो शूटिंग कर बड़वाह की तरफ अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच मोरटक्का में रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार राखड़ के डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब तीन बजे की है। घटना में मृतक राजेश गुर्जर (24) और मोहित गुर्जर (22) दोनों निवासी बिलाली के ही रहने वाले थे। दोनों भाई फोटोग्राफी करते थे और दुर्घटना वाली रात भी मांगलिक कार्य से फोटोग्राफी कर वे सोमवार रात दो बजे खंडवा से अपने गांव बिलाली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, राखड़ से भरा डंपर तेज गति में बड़वाह की तरफ से जा रहा था। इस बीच बाइक व डंपर दोनों आमने-सामने टकरा गए। थाना मांधाता टीआई अनोख सिंधिया का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल मोरटक्का चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ओंकारेश्वर भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, डंपर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क वाले और डंपर दोनों दोषी
बता दें कि घटना स्थल पर रेलवे और सनावद नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इस वजह से निर्माण सामग्री सड़क पर बिखरी हुई थी। हादसे की एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है। राखड़ के डंपरों को लेकर प्रशासन सबसे लापरवाह और अंजान बना हुआ है, जिसका खामियाजा दो चचेरों भाइयों को अपनी जान गवांकर भुगतना पड़ा है। यदि समय रहते इन वाहनों की गति पर अंकुश लग गया होता तो दो घरों के चिराग नहीं बुझते।
