{"_id":"64db98339ae667ef2107a926","slug":"tiranga-rally-on-youme-azadi-in-khandwa-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: खंडवा में यौमे आजादी पर निकली तिरंगा रैली; बाइक पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: खंडवा में यौमे आजादी पर निकली तिरंगा रैली; बाइक पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए युवा
Tue, 15 Aug 2023 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:52 PM IST
सार
रैली हजरत खानशाह वली दरगाह मैदान से निकलर मोघट थाना, इमली पुरा, बड़ा बम चौक, रेलवे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, जलेबी चौक, से कहारवाड़ी चौक होते हुए घासपुरा तक निकाली गई।
विज्ञापन
रैली में शामिल हुए युवा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में हजारों युवा अपनी बाइकों पर तिरंगा लगाए देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। शहर के खानशाह वली दरगाह मैदान से निकाली गई। रैली मोघट थाने से होते हुए घासपूरा उर्दू स्कूल पर खत्म हुई। रैली के समापन पर घासपुरा तिराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय राष्ट्रगान गया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश अपनी आजादी का 77वां वर्ष मना रहा है और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ही यह तिरंगा रैली निकाली गई थी।
विज्ञापन
खंडवा में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। पिछले कई वर्षों से शहर के मुस्लिम समुदाय द्वारा इस तरह की रैली स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली जाती रही है। मुस्लिम समाज के द्वारा निकाली जाने वाली इस रैली के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति के जज्बे को मजबूत करने का काम किया जाता रहा है। खंडवा शहर काजी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा निकाली जाने वाली यह रैली शहर के हजरत खानशाह वली दरगाह मैदान से निकाली जाती है, जहां से होते हुए मोघट थाना, इमली पुरा, बड़ा बम चौक, रेलवे स्टेशन, बॉम्बे बाजार, जलेबी चौक, से कहारवाड़ी चौक होते हुए घासपुरा तक यह रैली निकाली जाती है, जहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी जाती है जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाता है।
विज्ञापन
मुस्लिम युवाओं के द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि खंडवा शहर में मुस्लिम समाज के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी युवाओं ने यौमे आजादी के मौके पर एक बाइक रैली निकाली। जिसमें जिंदादिल नौजवानों ने रैली में शरीक होकर रैली को कामयाब बनाया है। वहीं, रैली को लेकर इंजीनियर फरहाज शेख ने बताया कि भारत सभी धर्मों के लोगों का देश है और आज यौमे आजादी के मौके पर सभी ने बड़े इत्मीनान और मोहब्बतों के साथ आज के पर्व को मनाया है। आज हम लोगों के आह्वान पर बड़ी संख्या में नौजवानों ने इकट्ठा होकर बाइक रैली निकाली है।
