फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa scope of illegal arms smuggling is increasing in Nimar cache of 35 weapons was caught in Burhanpur

Khandwa: निमाड़ में बढ़ रहा अवैध हथियारों की तस्करी का दायरा, बुरहानपुर में पकड़ा गया 35 हथियारों का जखीरा

Wed, 01 May 2024 05:59 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 05:59 PM IST
सार

खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य एवं आरक्षक शादाब खान सहित नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जैसवाल की टीम पांडरी नाका पहुंची। जहां कुछ देर बाद एक सिकलीगर आते दिखा। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
Khandwa scope of illegal arms smuggling is increasing in Nimar cache of 35 weapons was caught in Burhanpur
थाना प्रभारी एवं आरक्षक शादाब खान की गिरफ्त में आया कुख्यात हथियार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। वहीं, इन हथियारों को बनाने की अवैध फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में औजार भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई में एक हथियार तस्कर को भी धर दबोचा है, तो वहीं कुल 35 अवैध पिस्टल भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इन हथियारों को बनाने वाले दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए तो वहीं पुलिस ने उन पर इनाम की भी घोषणा कर दी है। बता दें कि पकड़ा गया हथियार तस्कर खरगोन के गारी गांव का निवासी है, जहां से एक दिन पहले ही खरगोन पुलिस ने भी 37 पिस्टल जब्त किए थे, जिसके बाद माना जा रहा है कि निमाड़ क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का दायरा बढ़ते ही जा रहा है। जो कि निमाड़ रेंज की पुलिस के लिए भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिकलीकर पाचौरी के जंगल से पांडरी होते हुए धारणी जाने वाला है। इस पर खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य एवं आरक्षक शादाब खान सहित नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जैसवाल की टीम पांडरी नाका पहुंची।जहां कुछ देर बाद एक सिकलीगर आते दिखा। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया, जो कि राजपाल पिता प्रीतम सिंह जुनेजा निवासी ग्राम गारी थाना बिस्टान खरगोन का रहने वाला था। वहीं, पुलिस टीम ने उसके कब्जे से करीब दो लाख पच्चीस हजार रुपये कीमती 15 देशी पिस्टल सहित 15 हजार रुपये कीमती एक ओप्पो का मोबाइल भी जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकलीकर की अवैध फैक्ट्री से भी जब्त की 20 पिस्टल
इधर, पुलिस टीम ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल लाने के संबंध में पूछताछ की और उससे मिली जानकारी पर टीम पिस्टल बनाने के स्थान पाचौरी के जंगल पहुंची। जहां पचौरी के सुनील सिंह पिता नानक सिंह सिकलीकर और तीरथ सिंह पिता सुल्तान सिंह सिकलीकर पिस्टल बनाते दिखाई दिए। हालांकि, ये दोनों पुलिस को देखकर जंगल में भाग खड़े हुए। वहीं, इस जगह से भी टीम को करीब तीन-तीन लाख रुपये कीमती 20 देशी पिस्टल सहित करीब 10 हजार रुपये कीमती पिस्टल बनाने के औजार भी जब्त हुए। वहीं, आरोपियों पर अपराध क्रमांक 325/24 धारा 25 (1-B) (a), 25 (1-A) आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। इधर, मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों पर जिले के एसपी ने इनाम की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed