{"_id":"666448444fcb0b567f091842","slug":"shiv-puran-katha-of-pandit-pradeep-mishra-will-be-held-in-omkareshwar-district-administration-has-issued-route-diversion-and-parking-chart-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1775696-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: ओंकारेश्वर में होगी प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, प्रशासन ने जारी किया रूट डायवर्ट-पार्किंग चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: ओंकारेश्वर में होगी प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, प्रशासन ने जारी किया रूट डायवर्ट-पार्किंग चार्ट
Sat, 08 Jun 2024 06:20 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:20 PM IST
सार
शिवपुराण में आए श्रोताओं के लिए तथा ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस खंडवा द्वारा आवागमन हेतु मार्ग व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस तरह रहेगी रूट डायवर्ट और पार्किंग की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर क्षेत्र में रविवार से शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा इस कथा को करवाया जाएगा, जिस हेतु वे शनिवार शाम ओंकारेश्वर पहुंचे। वहीं, इस कथा वाचन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने रविवार से लेकर आगामी 15 जून तक यहां के मार्ग में परिवर्तन किया है। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पार्किंग के स्थान का चयन किया गया है।
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा वाचन का आयोजन नौ जून से 15 जून तक ग्राम थापना, मोरटक्का ओंकारेश्वर रोड जिला खंडवा में आयोजित हो रहा है। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं के कथा में सम्मिलित होने की हजारों की संख्या को दृष्टिगत् रखते हुए शिवपुराण में आए श्रोताओं के लिए तथा ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस खंडवा द्वारा आवागमन हेतु मार्ग व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है, जो इस प्रकार है...
विज्ञापन
- शिवपुराण कथा स्थल हेतु इंदौर/बड़वाह अथवा सनावद/मूंदी की ओर से आने वाले वाहन/श्रोताओं का प्रवेश मोरटक्का मोड़ से कथा स्थल (थापना) तक रहेगा। वाहनों की पार्किंग मोरटक्का में ही रहेगी। पार्किंग स्थल से ऑटो रिक्शा/मैजिक वैन कथा स्थल तक आने-जाने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
- ओंकारेश्वर/ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन हेतु इंदौर/बड़वाह अथवा सनावद/मूदी/खंडवा की ओर से आने वाले समस्त वाहन/श्रद्धालुओं का प्रवेश सनावद से कोठी होते हुए ओंकारेश्वर की ओर रहेगा। पार्किंग स्थल से ऑटो रिक्शा/मैजिक वैन बस स्टैंड/मंदिर तक आने-जाने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
- शिवपुराण कथा स्थल से ओंकारेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल के समीप शंकरा होटल के पास से ऑटो रिक्शा/मैजिक वैन बस स्टैंड अथवा मंदिर तक आने-जाने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
- ओंकारेश्वर की ओर से कथा स्थल जाने वाले श्रद्धालुगण अपने-अपने वाहनों से सनावद होकर मोरटक्का की ओर से जा सकेंगे। कोठी तिराहे से कथा स्थल की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। बस स्टैंड पर ऑटो रिक्सा/मैजिक वैन कथा स्थल (थापना) तक आने-जाने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
