फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Nationwide strike begins on seven-point demands on call of Dak Sevak Sangh

Khandwa: ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर बंद, संघ के बुलावे पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल शुरू

Tue, 12 Dec 2023 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज से बंद रहेंगे सभी ग्रामीण क्षेत्रों के डाक घर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बुलावे पर देशव्यापी हड़ताल शुरू।

विज्ञापन
Nationwide strike begins on seven-point demands on call of Dak Sevak Sangh
डाक सेवक हड़ताल पर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले सहित देश भर में मंगलवार से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शुरू हो गई। डाक सेवकों की हड़ताल के चलते देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में तालाबंदी हो गई है, जिसका असर यहां की डाक सेवाओं पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि संघ के केंद्रीय मुख्यालय के देशव्यापी आह्वान पर अपनी सात सूत्रीय मांगों खंडवा संभाग के समस्त ग्रामीण डाक सेवकों ने 12 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की शुरुआत की है।
विज्ञापन


खंडवा जिले सहित देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों के द्वारा मंगलवार से हड़ताल की घोषणा की गई है। डाक सेवकों की इस हड़ताल के बारे में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की तरफ से जानकारी देते हुए संघ के परिमंडल अध्यक्ष एवं संभागीय सचिव खंडवा संभागधनसिंह तोमर, उपाध्यक्ष शुभाम मसानी ने बताया कि हमारी समस्त कार्यकारिणी और सभी ग्रामीण डाक सेवक साथी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि संघ की जीडीएस की वाजिब मांगों को भी बार-बार सरकार नज़रअंदाज़ कर रही है। इसके चलते यह अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के लिए जीडीएस मजबूर हैं। ग्रामीण डाक सेवक की स्थिति 40 साल पहले जो थी अब भी वही है। आजाद देश की 21वीं सदी होने के बाद भी जीडीएस शोषण और अधिकारियों के दवाब से प्रताड़ित हैं।

8 घंटे ले रहे हैं काम 
बता दें कि डाक विभाग का 70 प्रतिशत आय ग्रामीण डाक सेवाकों के जरिये ही आती है, इसके बावजूद डाक विभाग के द्वारा डाक सेवकों को 4 से 5 घंटे के काम के हिसाब से ही वेतन दे रहा है। हालांकि ग्रामीण डाक सेवकों से 8 घंटों से अधिक काम लिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी जैसी कोई सुख सुविधाए भी इन्हें नहीं दी जा जाती हैं। मेडिकल सुविधा सहित पेंशन भी नहीं दी जाती। आजादी के इतने सालों बाद भी ग्रामीण डाक सेवाकों की सेवा शर्तों में कोई सुधार नहीं किया गया है।


भेदभाव समाप्त करने की मांग है शामिल
संघ के मीडिया प्रभारी दीपसिंह ठाकुर ने बताया कि अपनी इन सभी मांगों को लेकर संघठन की ओर से लंबे समय से आंदोलन किया जाता रहा है। हमारी मांगों में नियमित कर्मचारियों के समान वेतन व ग्रेज्युटी में वृद्धि में भेद भाव समाप्त करने की मांग आदि शामिल हैं। हड़ताल के दौरान प्रधान डाक घर खंडवा में सभी खंडवा संभाग के ग्रामीण डाक सेवकों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed