फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Names of more than 200 people missing from voter list in District Panchayat by-election

Khandwa: जिला पंचायत उपचुनाव में 200 से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Sat, 27 Jan 2024 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 07:56 PM IST
सार

Khandwa: जिले में शनिवार को जिला पंचायत की रिक्त हुई सीट के वार्ड क्रमांक 2 के लिए उपचुनाव हुए। इस दौरान मतदान के लिए निर्धारित दोपहर 3 बजे तक के समय अनुसार मतदाता सुबह से ही मतदान करने अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे, तो वहीं मतदान के लिए जिला प्रशासन की अलग-अलग टीमें भी क्षेत्रों में लगातार प्रवास करती रही। हालांकि इस दौरान कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। 

विज्ञापन
Names of more than 200 people missing from voter list in District Panchayat by-election
200 से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में जिला पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को उपचुनाव कराया गया, जिसमें जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 से सदस्य का चुनाव किया जाना है। बता दें कि यह सीट जनपद सदस्य रहते हुए खंडवा विधायक कंचन तनवे के विधानसभा चुनाव में जीत जाने के बाद रिक्त हुई थी, जिसमें कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन


इधर, चुनाव को लेकर सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह तो देखने को मिला, लेकिन इस दौरान जिले के ग्राम बड़गांव माली में करीब 200 से ज्यादा ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से ही गायब भी मिले। इसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिला। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि लगभग 40 दिन पहले ही विधानसभा चुनाव में उन सभी के नाम वोटर लिस्ट में मौजूद थे, जोकि अब जिला पंचायत के उपचुनाव के समय की वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पहली प्राथमिकता शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करना है
हालांकि इस मामले को लेकर खंडवा के जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि जिला कलेक्टर अनूप कुमार ने कहा कि जिन लोगों के नाम फिलहाल मतदाता सूची में नहीं है, उनसे अभी तो मतदान नहीं कराया जा सकता है, क्योंकि अभी मतदान की प्रक्रिया चल रही है और अभी मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनका पता अभी नहीं लगाया जा सकता की क्या कारण से इन लोगों के नाम काटे गए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद देखेंगे कि क्या कारण है जो इन लोगों के नाम नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed