फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: युवती पर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, छेड़ने पर आरोपी को भेजा था जेल, उसके बेटे ने ऐसे लिया खौफनाक बदला

Sun, 13 Oct 2024 09:33 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 09:33 AM IST
सार

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी के बेटे ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी के बेटे ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी। 

विज्ञापन
MP News: The girl was poured petrol and set on fire, the accused was sent to jail for teasing her
खंडवा में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छेड़छाड़ से पीड़ित युवती को धमकी मिलने के बाद आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में देर शाम एक एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अनुसार युवती ने आत्महत्या का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उसे पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। जान से खत्म करने का यह प्रयास भी किसी ओर ने नहीं, बल्कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के पुत्र ने ही किया है। कोतवाली थाने की महिला अधिकारी ने पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता को गम्भीर घायल होने के चलते इंदौर रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है और कोतवाली थाना पुलिस फ़िलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


बता दें कि खंडवा नगर के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। बताया गया था कि युवती बीते दिनों अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से दुखी थी। इसी बीच आरोपी परिवार की ओर से उसे मिल रही धमकियों के चलते उसने अपने घर में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली है। युवती को बचाने में उसके पिता भी आंशिक रूप से झुलस गए थे, और उनके भी बाल इस घटना में जल गए थे। इस पूरे मामले की जांच शहर की कोतवाली थाना पुलिस कर रही थी, जहां शनिवार देर शाम दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार बड़ा खुलासा हुआ है।
 
MP News: The girl was poured petrol and set on fire, the accused was sent to jail for teasing her
पीड़ित युवती को इंदौर रेफर किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
दुनिया जला रही थी रावण, आरोपी ने युवती को जला डाला
कोतवाली थाना की महिला जांच अधिकारी अनामिका राजपूत द्वारा पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि पूर्व में युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने पहले तो युवती को धमकाया था कि तूने मेरे बाप को अंदर कराया है, अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। यही नहीं, इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार इस धमकी के बाद छेड़छाड़ के आरोपी मांगीलाल के इस तरह की धमकी देने वाले पुत्र ने पीड़ित युवती को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर एक बोतल भर कर पेट्रोल भी उंडेल दिया। उसके शरीर को आग लगा दी। बता दें कि, पीड़िता को गम्भीर घायल होने के चलते खंडवा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 
MP News: The girl was poured petrol and set on fire, the accused was sent to jail for teasing her
पुलिस भी पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा घटनाक्रम
बता दें कि खंडवा के कोतवाली थाना अंतर्गत एक युवती के साथ बीते 8 अक्टूबर को पास के ही एक आरोपी मांगीलाल द्वारा छेड़छाड़ की घटना अंजाम दी गई थी। इसके बाद से ही युवती उस घटना से दुखी थी। हालांकि उस मामले में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को वह युवती जली अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। जहां उसने बताया था कि छेड़छाड़ के आरोपी मांगीलाल के पुत्र ने उसे धमका कर कहा था कि मेरे पिता के साथ तुमने गलत किया है, और मेरे पिता के साथ यदि कुछ हुआ, तो यह ठीक नहीं होगा, और मैं इसका बदला लूंगा। इसके बाद अब खुलासा हुआ है कि इस धमकी के बाद आरोपी के पुत्र ने ही, युवती को जला कर जान से मारने का प्रयास किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed