फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: On birth of a daughter, ambulance is decorated like a bride and flowers are spread all over way.

MP News: बेटी होने पर दुल्हन की तरह सजी एंबुलेंस और ढोल-ताशों के साथ ले गए घर, फूल बिछाकर कराया गृह प्रवेश

Fri, 29 Mar 2024 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

खंडवा जिले के रांझिनी गांव के रहने वाले सौरभ भार्गव के घर पुत्री का जन्म हुआ। पत्नी और बिटिया को जिला अस्पताल से घर ले जाने के लिए आई 108 एंबुलेंस को उन्होंने पहले तो फूलों से दुल्हन की तरह सजाया। गांव में जाते ही आतिशबाजी कर बच्ची का घर में प्रवेश कराया गया और प्रवेश के समय घर को भी फूलों से सजाया गया था। 

विज्ञापन
MP News: On birth of a daughter, ambulance is decorated like a bride and flowers are spread all over way.
खंडवा में बेटी होने पर इस तरह की सजावट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक परिवार में बिटिया का जन्म होने पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। घर में माता लक्ष्मी रूपी पुत्री आने पर पिता ने अस्पताल से घर छोड़ने जा रही 108 एम्बुलेंस को पहले तो फूलों से दुल्हन की तरह सजाया, जिसके बाद ढोल धमाकों के साथ उस एम्बुलेंस से घर तक बिटिया को छोड़ा गया। यही नहीं इस सजी हुई एंबुलेंस के गांव में पहुंचने पर वहां भी जमकर आतिशबाजी कर बिटिया का स्वागत किया गया। घर के रास्तों को भी फूलों से सजाया गया था, जिसे देखकर हर कोई कह उठा कि बेटी बचाओ का नारा इसी तरह से चरितार्थ किया जा सकता है। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के रांझिनी गांव के रहने वाले सौरभ भार्गव के घर पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद उनकी पत्नी को स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। लक्ष्मी रूपी बिटिया को घर ले जाने से पहले सौरभ इस पल को कुछ खास बनाना चाह रहे थे जिस पर पत्नी और बिटिया को जिला अस्पताल से घर ले जाने के लिए आई 108 एंबुलेंस को उन्होंने पहले तो फूलों से दुल्हन की तरह सजाया। इसके बाद वे इस 108 एंबुलेंस को ढोल-धमाके के साथ उसमें बच्ची को लेकर वे खंडवा जिला अस्पताल से अपने गांव तक गए। यही नहीं गांव में जाते ही आतिशबाजी कर बच्ची का घर में प्रवेश कराया गया और प्रवेश के समय घर को भी फूलों से सजाया गया था। अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिता बोले- हमारे लिए है बेहद खुशी का पल
कई बार तो बेटी के जन्म लेने पर मां और बेटी के साथ बुरे बरताव की भी खबरें सामने आती हैं, लेकिन खंडवा जिले के रांझनी गांव में बेटी के जन्म पर किए इस उत्सव की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। पिता सौरभ भार्गव ने बताया कि उनके यहां बेटी ने जन्म लिया है, इसलिए पूरा परिवार खुश है। और इसीलिए अपनी बेटी का स्वागत हम ने अनूठे तरीके से किया है। यह सब कुछ देखकर लोग हैरान भी हैं, लेकिन हमारे लिए यह बेहद खुशी के पल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed