फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News Historic Event in Nimar's Administration Four Districts Collector Transferred Overnight Details in Hin

MP: निमाड़ की कलेक्ट्री में पहली बार बना संयोग, चारों जिले के कलेक्टर एक ही आदेश से एक रात में हुए ट्रांसफर

Tue, 28 Jan 2025 10:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Jan 2025 10:05 AM IST
सार

MP: सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी इस लिस्ट में निमाड़ के चारों जिलों के जिलाधीशों के नाम शामिल हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि, इस प्रकार का संयोग पहली बार ही बना है कि निमाड़ के चारों जिलों के कलेक्टर एक ही आदेश में एक साथ एक ही रात में बदले गए हैं।
 

विज्ञापन
MP News Historic Event in Nimar's Administration Four Districts Collector Transferred Overnight Details in Hin
ये संभालेंगे जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सोमवार देर रात प्रदेश के 42 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी इस लिस्ट में निमाड़ के चारों जिलों के जिलाधीशों के नाम शामिल हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि, इस प्रकार का संयोग पहली बार ही बना है कि निमाड़ के चारों जिलों के कलेक्टर एक ही आदेश में एक साथ एक ही रात में बदले गए हैं। हालांकि निमाड़ के खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी चारों ही जिलों के कलेक्टरों को इन जिलों की वर्तमान पदस्थापना को समय भी हो गया था। जिसके चलते इन सभी का ट्रांसफर होना तो तय था, लेकिन ये सभी एक ही आदेश से बदले जाएंगे, इसकी किसी को भी संभावना तक नहीं थी।

विज्ञापन


खंडवा कलेक्टर होंगे ऋषव गुप्ता
निमाड़ के खंडवा जिले की बात करें तो यहां 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने जिला कलेक्टर खंडवा के 48वें कलेक्टर के पद पर दिसंबर 2021 में पदभार ग्रहण किया था, जो कि अब नए आदेश के मुताबिक इंदौर स्थित मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किये गए हैं। वहीं उनके स्थान पर खंडवा के नए कलेक्टर 2014 बीच के आईएएस अधिकारी ऋषव गुप्ता होंगे। बता दें कि, जारी आदेश से पहले तक ऋषव गुप्ता जिला कलेक्टर देवास के रूप पदस्थ थे, जिन्हें अब जिला कलेक्टर खण्डवा बनाया गया है।
विज्ञापन


खरगोन कलेक्टर होंगी भाव्या मित्तल
वहीं निमाड़ के खरगोन जिले की बात करें तो, यहां अक्तूबर 2023 से जिला कलेक्टर के पद पर 2010 बेच के आईएएस अधिकारी कर्मवीर शर्मा को निर्वाचन आयोग के विशेष निर्देशन के बाद राज्य सरकार ने पदस्थ किया था। हालांकि देर रात जारी आदेश के मुताबिक अब वे भोपाल में अपर सचिव पद के समकक्ष, आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर अपनी सेवाएं देंगें। वहीं उनके स्थान पर खरगोन जिले के नए कलेक्टर के रूप में, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी भाव्या मित्तल को पदस्थ किया गया है। बता दें कि, भाव्या मित्तल इस समय निमाड़ के ही बुरहानपुर जिले में जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं और देर रात जारी आदेश के मुताबिक, निमाड़ के चारों जिलों में से वही एक मात्र ऐसी अधिकारी हैं, जो निमाड़ के एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराहनपुर कलेक्टर होंगे हर्ष सिंह
इधर निमाड़ के बुरहानपुर जिले की बात करें तो, यहां बीते करीब 2 सालों से 2014 बैच की कड़क आईएएस अधिकारी मानी जाने वाली भाव्या मित्तल पदस्थ थीं। उनकी जिले में पहली कलेक्ट्री ही थी और कलेक्ट्री की अपनी पहली ही पारी में, बुरहानपुर में उनके द्वारा लिए गए कई निर्णय देशभर की सुर्खियों में भी बने। जिनमें हाल ही में एक रिश्वतखोर बाबू को चपरासी बनाने का उनका एक निर्णय देशभर की मीडिया की सुर्खियां बना था। हालांकि अब जारी आदेश के मुताबिक उन्हें निमाड़ के ही खरगोन जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर बुरहानपुर जिले के कलेक्टर के रूप में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हर्ष सिंह को बनाया गया है, जोकि फिलहाल प्रदेश के डिंडोरी जिले में कलेक्ट्री संभाल रहे थे।


बड़वानी कलेक्टर होंगी गुंचा सनोबर
वहीं निमाड़ के बड़वानी जिले की बात करें तो, यहां जनवरी 2022 से ही जिला कलेक्टर के रूप में 2012 बीच के आईएएस अधिकारी डॉ. फटिंग राहुल हरिदास पदस्थ थे, जिन्हें अब शासन के अपर सचिव पद के समकक्ष, भोपाल स्थित मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं उनके स्थान पर अब बड़वानी जिले की कमान, 2015 बैच की आईएएस अधिकारी गुंचा सनोबर को दी गई है। वे अब जिले की नई कलेक्टर होंगी, जोकि अब तक अपर आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोवस्त, ग्वालियर के पद पर पदस्थ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed