फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News Due To Low Rainfall In The State A Farmer Kills Self By Drinking Pesticide

MP News: बारिश की बेरुखी ने ली किसान की जान, फसल सूखने पर कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

Tue, 05 Sep 2023 03:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

Farmer Suicide in MP: भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर सामना करने की बात कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बारिश की बेरुखी ने किसान की जान ले ली। फसलें सूखने की वजह से किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
MP News Due To Low Rainfall In The State A Farmer Kills Self By Drinking Pesticide
खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र में किसान सुखराम (इनसेट) ने जहर खाकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बार-बार कह रहे हैं कि बारिश कम होने के बावजूद किसान चिंता न करें। सरकार हरसंभव उनकी मदद करेगी। इसके बाद भी खंडवा जिले की पुनासा तहसील के एक किसान ने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बारिश न होने के कारण फसल बर्बाद होने के कगार पर थी। इससे परेशान किसान ने आत्महत्या का रास्ता चुना।

विज्ञापन


मृतक के खेत में लगी कपास और सोयाबीन की करीब चार लाख रुपये मूल्य की फसल पूरी तरह सूख गई थी। डेढ़ महीने पहले बाढ़ आने से उसके बैल भी बह गए थे। उसका भी उसे अब तक मुआवजा नहीं मिला था। इसके चलते किसान मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार देर रात उसने यह कदम उठाया । फिलहाल मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और जांच कर रही है। मामला पुनासा तहसील के ग्राम देयत का है। किसान सुखराम ने तीन एकड़ में लगी फसल सूखने की वजह से खेत पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के खेत में लगी कपास और सोयाबीन की करीब चार लाख रुपये मूल्य की फसल सूख चुकी है और बर्बाद होने के कगार पर थी।
विज्ञापन

 
मानसिक रूप से था परेशान
सुखराम के भाई चंदू का कहना है कि उसका भाई कुछ दिनों से परेशान था। उसने बताया था कि उसके जो बैल बहे थे, उनका पटवारी ने सर्वे कर लिया था। अब तक उसका मुआवजा नहीं मिला था। अब उसके तीन एकड़ खेत में लगी फसल पूरी तरह से सूख गई थी। इसमें उसे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि भाई के कीटनाशक पीने की जानकारी मिली तो उसे पहले मूंदी के प्राथमिक अस्पताल गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खंडवा के जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- 3-4 दिन में शुरू होगा सर्वे 
इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पंधाना विधायक राम दंगोरे ने बताया कि एक तरफ तो अतिवृष्टि के चलते मृतक किसान के बैल बह गए थे तो वहीं अब बारिश न होने से फसल सूख गई थी। विधायक दांगोरे ने किसानों से अपील की है कि कोई भी किसान इस तरह का गलत कदम न उठाएं। सरकार उनके साथ है। आने वाले तीन-चार दिन में सरकार किसानों की सूखी फसल का सर्वे करना शुरू कर देगी। उनकी जितनी हानि हुई है, उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed