फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Deputy CM Deora said on the entry of senior Congressmen in BJP, this is part of the strategy to make

MP News: दिग्गज कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश पर बोले देवड़ा, यह मोदी को फिर जिताने की रणनीति का हिस्सा

Sat, 09 Mar 2024 02:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को भाजपा में कांग्रेस के बड़े नेताओं के आगमन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के सिंहासन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर बिठाने की रणनीति का हिस्सा है। 

विज्ञापन
MP News: Deputy CM Deora said on the entry of senior Congressmen in BJP, this is part of the strategy to make
जगदीश देवड़ा खंडवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले में पहुंचे, जहां पहले वे मूंदी नगर स्थित मांधाता विधायक नारायण पटेल के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद वे खंडवा विधायक कंचन तनवे के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीजेपी जॉइन करने को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा दिल्ली के सिंहासन पर बैठाने की रणनीति बताया, तो वहीं शनिवार सुबह भोपाल स्थित वल्लभ भवन में लगी आग को लेकर उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात भी कही। शनिवार सुबह ही कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली के सिंहासन पर मोदी को बिठाने के लिए चल रहे कार्यक्रम
उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीजेपी की सदस्यता लेने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। बहुत सारे कांग्रेस के और भी साथी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति हिंदुस्तान की जनता का अपार उत्साह है, और मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास है। फिर से मोदी जी यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में दिल्ली के सिंहासन पर प्रधानमंत्री के रूप में बैठेंगे। इसी सिलसिले में यह सब कार्यक्रम आज चल रहे हैं ।
विज्ञापन


वल्लभ भवन में लगी आग की जानकारी ले रहा हूं 
वहीं जब मध्य प्रदेश सरकार के भोपाल स्थित वल्लभ भवन में शनिवार सुबह से लगी आग के संबंध में खंडवा पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवड़ा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे अभी-अभी इस बारे में पता लगा है । पूरी जानकारी जब मुझे पता लग जाएगी तब ही इस संबंध में कुछ बता पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed