{"_id":"66b25c372c5d65fd9a057739","slug":"mp-news-action-taken-against-nine-private-schools-in-khandwa-all-fined-rs-1-lakh-each-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खंडवा में नौ निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई, सभी पर लगा एक-एक लाख रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खंडवा में नौ निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई, सभी पर लगा एक-एक लाख रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला
Tue, 06 Aug 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नौ निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सभी निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला शिक्षा विभाग खंडवा के द्वारा नौ निजी स्कूलों से फीस वृद्धि की जानकारी मांगी गई थी। वहीं, जानकारी में नौ निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध 10 प्रतिशत से अधिक की फीस वृद्धि पाई गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने एक जांच समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
बता दें कि जांच समिति ने अपनी जांच में पाया था कि इन नौ स्कूलों में नियम विरुद्ध अधिक फीस वृद्धि की गई है। उसके बाद इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। यही नहीं जांच के बाद निजी स्कूलों से उनका जवाब भी मांगा गया था। लेकिन उनके द्वारा दिए गए जवाब से जांच समिति के संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
इन निजी स्कूलों पर गिरी गाज
-
पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, ग्राम कालमुखी, खंडवा
-
संत लक्ष्मण चैतन्य एकेडमी, ग्राम नहाल्दा, खंडवा
-
अनुदान प्राप्त जनता हाईस्कूल, खंडवा
-
हॉली स्प्रीट कॉन्वेट स्कूल, खंडवा
-
सेंट जोसेफ कॉन्वेट स्कूल, ग्राम कोटवाड़ा, खंडवा
-
सेंट जोसेफ कॉन्वेट स्कूल, खंडवा
-
श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता उमावि, खंडवा
-
गायत्री विद्या मंदिर, ग्राम बमनगांव आखई, खंडवा
-
सोफिया कॉन्वेट स्कूल, खंडवा
