फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election 2023: Verma, who was an MLA for 18 years, had his ticket cut, cried among his supporters.

MP Election 2023: 18 सालों से विधायक रहे वर्मा का टिकट कटने के बाद छलका दर्द, समर्थकों के बीच रो पड़े

Wed, 25 Oct 2023 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली बार अपने समर्थकों के साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान वे भावुक हो चले और फफक कर समर्थकों के बीच ही रोने लगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Verma, who was an MLA for 18 years, had his ticket cut, cried among his supporters.
टिकट कटने के बाद विधायक देवेंद्र वर्मा समर्थकों के बीच पहुंचे तो रो पड़े। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में बीते 18 साल से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर इस बार पार्टी ने एक नए चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली बार अपने समर्थकों के साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान वे भावुक हो चले और फफक कर समर्थकों के बीच ही रोने लगे। उन्हें इस तरह रोते देखा उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे, और उनके समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो उन्होंने कहा अभी वे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


खंडवा विधानसभा से बीते चार मर्तबा से खंडवा के विधायक रहे देवेंद्र वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने खंडवा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली मर्तबा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। दशहरा मिलन के नाम पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जब वे पहुंचे तो वे भावुक हो गए। यही नही उन्हें इस अवस्था में देखकर उनके समर्थक भी उनकी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। 
विज्ञापन


कंचन तनवे को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, और वह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हालांकि देवेंद्र वर्मा की नाराजगी का खामियाजा तो पार्टी को उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed