फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election 2023: Modi's first election rally in Nimar, will campaign for 12 assembly seats from Khandwa

MP Election 2023: निमाड़ में मोदी की पहली सभा, खंडवा से साधेंगे 12 विधानसभा सीटें; ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 05 Nov 2023 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: खंडवा से भजपा के मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि दादा धुनी वाले की नगरी खंडवा में हमारे सच्चे राष्ट्र नायक और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वे रविवार को 3:30 बजे खंडवा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि छैगांव माखन इसलिए चुना गया है क्योंकि यह सभी विधानसभाओं का सेंटर पॉइंट है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Modi's first election rally in Nimar, will campaign for 12 assembly seats from Khandwa
नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है। वहीं, बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार पांच नवंबर को खंडवा में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इस विधानसभा चुनाव के दौरान निमाड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इसके जरिए अपने चुनावी नारे ‘एमपी के मन में मोदी’ को सफल बनाने की कोशिश करते दिखेगी। खंडवा के छैगांव माखन क्षेत्र में हो रही प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, इसका असर निमाड़ की 12 विधानसभा सीटों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल बीजेपी ने प्रदेश में अब तक औपचारिक रूप से अपने किसी भी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा तो नहीं बनाया है। लेकिन चुनाव जीतने के लिहाज से प्रदेश की हर एक सीट पर फोकस करना जरूरी है। ऐसे में बीजेपी यहां किसी भी तरह का जोखिम लेने से बच रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छैगांव में हो रही पीएम की सभा के दौरान निमाड़ की 12 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशी पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। वहीं, सभा को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में पूरे निमाड़ क्षेत्र के गांव–गांव से लोग पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर हमारे कार्यकर्ताओं ने घर–घर जाकर जनता से संपर्क किया है।
विज्ञापन


खंडवा से भजपा के मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया कि दादा धुनी वाले की नगरी खंडवा में हमारे सच्चे राष्ट्र नायक और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वे रविवार को 3:30 बजे खंडवा पहुंचेंगे। तोमर ने सभा के स्थान के चयन को लेकर कहा कि छैगांव माखन इसलिए चुना गया है क्योंकि यह सभी विधानसभाओं का सेंटर पॉइंट है। इस सभा में सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी सहित पीएम मोदी के प्रशंसक और मतदाता जो उन्हें सुनना चाहते हैं, उन सभी की सुविधाओं को देखते हुए छैगांव माखन का चयन किया गया है। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है जो कि निमाड़ के चारों जिलों से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, छैगांव माखन में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा में बड़ी संख्या में लोगों के साथ वाहनों के भी शामिल होने की संभावना है। इसके चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।


इस तरह रहेगी परिवर्तित ट्रैफिक व्यवस्था
1. रविवार को प्रातः दस बजे से खंडवा से इंदौर जाने वाले भारी वाहन (माल वाहक) डुल्हार होकर आना-जाना कर सकेंगे।
2. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के समय सुरक्षा की दृष्टि से छैगांव के मुख्य मार्गों का ट्रैफिक 15 मिनट के लिए रोका जाएगा। हालांकि इस दौरान शेष यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
1. खंडवा से छैगांव माखन सभा में आने वाले वाहन रॉयल कोल्ड स्टोरेज और भगवती टाउनशिप में पार्क किए जाएंगे।
2. पंधाना, बोरगांव, डुल्हार से आने वाले वाहन छैगांव मंडी में पार्क किए जाएंगे।
3. सनावद, बडवाह, मांधाता धनगांव, देशगांव से आने वाले वाहन कन्या छात्रावास के सामने मैदान में पार्क किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed