फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   More than 100 houses were demolished from Khandwa's Shakar Talab area

Khandwa News: खंडवा के शकर तालाब क्षेत्र से तोड़े गए 100 से अधिक घर, जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 05:54 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 05:54 PM IST
सार

खंडवा नगर के शकर तालाब क्षेत्र में इस समय मोहन सरकार का बुलडोजर 100 से अधिक घरों पर चल रहा है। यह कार्रवाई जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है । 

विज्ञापन
More than 100 houses were demolished from Khandwa's Shakar Talab area
खंडवा में बड़ी संख्या में घर तोड़े गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के शकर तालाब क्षेत्र में वर्षों से जमे करीब 100 से अधिक घरों पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सुबह 6:00 से शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक चली। इस दौरान करीब 100 से अधिक घरों को तोड़ा गया। हालांकि इनके साथ ही करीब 25 से अधिक मकानों को फिलहाल छोड़ा गया है, जिन्हें हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ था। वहीं जिला प्रशासन के अनुसार अब इस क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब का पुनरुद्धार कराया जाएगा।

विज्ञापन


खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शकर तालाब क्षेत्र में सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ स्थानीय निगम और बिजली विभाग सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस दौरान सभी घरों को पहले ही खाली करवा लिया गया था, और सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र की बिजली लाइन भी काट दी गई थी। इसके बाद यह पूरी कार्रवाई अधिकारियों की देखरेख में शुरू की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस, निगम, फॉरेस्ट और राजस्व के अमले के साथ ही 10 जेसीबी, 4 पोकलेन, 3 फायर ब्रिगेड, 10 डम्फर सहित 3 एम्बुलेंस मौके पर मोजूद रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ससुर ने गोली मारकर कर दी बहू की हत्या, छोटे बेटे से शादी करने से किया था मना
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक निर्माण तोड़े गए
इस पूरी कार्रवाई को लेकर जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस समय जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। यह क्षेत्र शकर तालाब का क्षेत्र है। इस तालाब के एरिया में बहुत समय से कुछ लोग बसे हुए थे। इसको लेकर पिछले चार महीने से कवायद जारी थी। अब तक चार से पांच नोटिस दिए जा चुके थे, और लगातार मुनादी करवाई जा रही थी। इसके बाद आज सुबह से की गई कार्रवाई में 100 से अधिक अस्थाई निर्माण हटाए गए हैं। इसके बाद अब यहां पर तालाब का निर्माण करवाया जाएगा। हालांकि इनमें से करीब 25 मकान को स्टे मिला था, जिसको लेकर कोशिश की गई है कि उनको किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं

शकर तालाब को फिर से संजोया जाएगा
इस कार्रवाई को लेकर खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि यह शकर तालाब का क्षेत्र था, जिसमें काफी अतिक्रमण फैला था। जिसे हटाने की कार्रवाई नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही थी। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान पुलिस के साथ ही फॉरेस्ट का बल और कोटवार भी मौके पर थे। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में बगैर किसी शांति व्यवस्था बिगड़े सभी अतिक्रमणों को नियमानुसार नगर निगम की टीम ने तोड़ा है। इसके बाद अब प्रयास है कि जैसा इस जगह का वास्तविक तालाब का रूप है, उसी रूप में इस जगह को आगे संजोया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed