{"_id":"673778a5ecb96e1796094ecf","slug":"mobile-shop-in-khalwa-was-set-on-fire-electronic-goods-worth-lakhs-were-destroyed-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2321121-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: मोबाइल दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामन जला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: मोबाइल दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामन जला था
Sat, 16 Nov 2024 08:26 AM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:26 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी यशवंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी अंचल, खालवा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बीते कुछ दिनों से दुकानों में आग लगाने की घटनाएं अब नई नहीं रह गई हैं। ताजा मामला एक मोबाइल दुकान का है, जिसे आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के आरोपी यशवंत पिता गणेश कुम्हार निवासी खालवा की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी। पुलिस ने दुकान संचालक विवेक पिता अशोक डोडे की शिकायत पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया और फिर जेल भेज दिया।
खालवा पुलिस के मुताबिक, विवेक पिता अशोक डोडे निवासी गुरुभेज कॉलोनी खालवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुवार-शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा फर्नीचर, लैपटॉप, मोबाइल कॉम्बो, पंखे और करीब 90 से 100 छोटे-बड़े नए बॉक्स पैक मोबाइल फोन जलकर खाक हो गए। इस घटना में 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
आरोपी हुआ कैमरे में कैद
पुलिस ने बताया कि फरियादी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक अधेड़ व्यक्ति आग लगाते हुए दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान यशवंत पिता गणेश कुम्हार निवासी खालवा के रूप में हुई। दुकान मालिक विवेक डोडे की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 447/24 के तहत धारा 326, 324 (4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान में आग क्यों लगाई, तफ्तीश जारी
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी यशवंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि यदि आरोपी सीसीटीवी में कैद न होता, तो यह मामला शॉर्ट-सर्किट की आशंका के कारण दब सकता था। बता दें कि खालवा में इससे पहले भी दुकानों में आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने दुकान में आग क्यों लगाई।