फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Minor girl who passed tenth class committed suicide

MP: दसवीं पास करने वाली नाबालिग बालिका ने पहले किया मोबाइल रिसेट, फिर लगाया फंदा; हुई मौत

Tue, 14 May 2024 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 May 2024 03:56 PM IST
सार

MP News: खंडवा जिले के मांधाता थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने अपने घर में ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार को जानकारी लगते ही उसे तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Minor girl who passed tenth class committed suicide
नाबालिग बालिका ने पहले किया मोबाइल रिसेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा डूकिया में सोमवार तड़के नाव चलाने वाले दिनेश केवट की नाबालिग बालिका ने अपने ही घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय इस बालिका ने हाल ही में मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की थी। चार बहनों में बालिका दूसरे नंबर पर थी और अब आईटीआई करने की तैयारी कर रही थी। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में बालिका का मोबाइल चेक करने पर मालूम चला है कि उसने हाल ही में अपना मोबाइल रिसेट किया था, जिसके चलते पुलिस अब इस ओर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं बालिका की सहेलियों से मिली जानकारी के अनुसार उसे किसी युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था, जो उसके मोबाइल पर कुछ अश्लील मैसेज भेज रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी और शायद इसे ही लेकर उसने इस तरह का कदम उठाया होगा। वहीं परिजन को जैसे ही बालिका की आत्महत्या की जानकारी लगी वे तुरंत उसे लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां मौजूद डॉक्टर वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया, तो वहीं इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई ।
विज्ञापन


अब तक शोकाकुल परिवार के नहीं हो पाए बयान
वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रहे मांधाता थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश रावत ने बताया कि बालिका की मौत तड़के सुबह 3:30 बजे करीब हुई है और उसका मोबाइल भी जांच में रिसेट किया हुआ मिला है। हालांकि अब तक शोकाकुल परिवार के बयान नहीं हो पाए हैं, जिससे पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed