{"_id":"65b34d649e898ea9410c6624","slug":"minister-dr-kunwar-vijay-shah-took-the-salute-of-the-parade-in-khandwa-on-republic-day-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभु राम की झांकी, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभु राम की झांकी, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ली परेड की सलामी
Fri, 26 Jan 2024 11:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 26 Jan 2024 11:43 AM IST
सार
खंडवा जिले का मुख्य आयोजन खंडवा नगर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में किया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति कार्य विभाग मंत्री व हरसूद क्षेत्र के विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
खंडवा में परेड की सलामी लेते मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य आयोजन खंडवा नगर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में किया गया। यहां जनजाति कार्य विभाग मंत्री व हरसूद क्षेत्र के विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
खंडवा नगर में शुक्रवार सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर के सिविल लाइन स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में किया गया। यहां स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि थे, तो वहीं उनके साथ खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव सहित जिले के कलेक्टर और एसपी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री शाह ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद ग्राउंड पर मौजूद परेड ने हर्ष फायर किए और मंत्री शाह ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें भगवान श्रीराम के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की झांकी सहित शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया तो वहीं इस दौरान इन कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर समाज को जागरूक करने और बेटियों के महत्व को भी बताया गया।
विज्ञापन
