फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Medical students returning from vacation were hit by an uncontrolled car In khandwa

MP: छुट्टी मनाकर लौट रहे मेडिकल छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक कोमा में…दूसरे की होगी प्लास्टिक सर्जरी

Thu, 03 Oct 2024 08:35 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 08:35 AM IST
सार

MP: खंडवा नगर की सीमा पर स्थित सुरगांव जोशी फाटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Medical students returning from vacation were hit by an uncontrolled car In khandwa
सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर की सीमा पर स्थित सुरगांव जोशी फाटे के पास देर रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही युवक खंडवा मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर हैं और हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करते थे, जोकि छुट्टी मनाकर अपने घर खरगोन से वापस हॉस्टल की ओर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही कार का टायर फटने से बेकाबू हुई महिंद्र जाइलो कार से टकरा गए।
विज्ञापन


वहीं बताया जा रहा है कि कार सवार ने कुछ और बाइक सवारों को भी टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इधर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच एंबुलेंस आने में हुई देरी के चलते रास्ते से गुजर रहे खंडवा निगम के एक पार्षद ने अपने निजी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल पहुंच गए। वहीं सिविल सर्जन और कॉलेज के प्रोफेसर भी तुरंत घायलों के इलाज में जुट गए। हालांकि दोनों ही छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार एक छात्र हेड इंज्यूरी की वजह से कोमा में चला गया है। हालांकि खंडवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इंदौर एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों को भी छात्रों की स्थिति से अवगत कराते हुए, उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित किए जाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


इधर इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दादू ने बताया कि दोनों ही घायल हमारे ही यहां के 2022 बैच के छात्र हैं, जो हॉस्टल में ही रहते है। यह लोग छुट्टी मनाकर अपने घर खरगोन से वापस लौट रहे थे। उस दौरान सामने से आ रही एक कार का टायर फटा और उसने इनको टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्र हिमांशु जामरा गंभीर घायल हुआ है, जिसे हेड इंज्यूरी है और दाहिने तरफ की फीमर हड्डी भी फ्रैक्चर है। दूसरा छात्र आशीष यादव है, उसका पैर का पंजा इस दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके दाहिने तरफ की जांघ की हड्डी भी टूटी है, जिसे भी ऑर्थोपेडिक्स और प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता है। हालांकि इस छात्र की स्थिति अभी स्टेबल है। इसे देखते हुए दोनो को ही इंदौर एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया है, जहां सुपर स्पेशलिटी और न्यूरो सर्जन हैं। साथ ही इनके माता-पिता को भी जानकारी दे दी गई है। दोनों ही छात्रों का यहां प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed