फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Leopard roaming in zero point area of Indira Sagar

MP News: इंदिरा सागर के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग पिंजरा लगा कर रहा रेस्क्यू का प्रयास

Mon, 12 Feb 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 11:01 AM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के जंगली क्षेत्र से लगे गांवों या कस्बों में अक्सर तेंदुए के मूवमेंट देखे जाने की खबरें आती रहती हैं। इसी बीच प्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा नगर स्थित इंदिरा सागर परियोजना क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों सहित यहां मौजूद सीआईएसएफ के ड्यूटी स्टाफ द्वारा भी नर्मदा नदी पर बने डैम के आसपास तेंदुए को लगातार घूमते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Leopard roaming in zero point area of Indira Sagar
इंदिरा सागर के जीरो प्वाइंट क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक में इंदिरा सागर क्षेत्र से लगे जंगलों और यहां बने पॉवर हाउस सहित इंदिरा सागर की आवासीय कॉलोनी से लगे क्षेत्रों में तेंदूआ घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद इसकी सूचना परियोजना में कार्यरत सीआईएसएफ द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर तेंदुए तथा आमजन की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने इंदिरा सागर बांध परियोजना के जीरो प्वाइंट के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है। जिससे जल्द ही तेंदुए को पकड़कर वन परिक्षेत्र चांदगढ़ के जंगल में उसे छोड़ा जाएगा। बता दें कि, क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


चांदगढ़ के जंगल में तेंदुए के लिए है पर्याप्त आहार
वहीं इस मामले में मूंदी रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि हमको जानकारी मिली है कि जीरो पॉइंट पर तेंदुए के मूवमेंट आ रहे थे और जगसेतु पर भी देखने को मिला था। सीआईएसएफ ने बताया था और जो वीडियो उन्होंने बनाए थे वह भी हमने देखा था। इसके साथ ही और अभी दो-तीन रोज से मालूम चला कि जीरो प्वाइंट पर तेंदुआ भ्रमण कर रहा है। जिसके बाद उसको पकड़ने के लिए अभी पिंजरा लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed