फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone: The body of a youth was found floating in the same pond where he had gone to catch fish

Khargone : तालाब में मछली पकड़ने गया था, पानी में उतराती मिली लाश, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, हंगामा

Thu, 01 Aug 2024 06:47 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

जाफर 30 जुलाई को तालाब पर मछली पकड़ने गया था। उसके साथ उसके रिश्तेदार भी मौजूद थे। एक खेत मालिक का जाफर से विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट की स्थिति बन गई थी। गुरुवार को तालाब के पानी में जाफर का शव उतराता मिला है। 

विज्ञापन
Khargone: The body of a youth was found floating in the same pond where he had gone to catch fish
युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

विस्तार

खरगोन जिले के कसरावद ब्लॉक के ग्राम चन्दनपुरी में मछली पकड़ने गए युवक जाफर पिता अनवर का शव गुरुवार को तालाब से बरामद किया गया। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और समाजजनों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। कसरावद स्थित अस्पताल के पीएम रूम में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता होने से पहले जाफर का तालाब किनारे स्थित खेत मालिक से विवाद हुआ था। इस विवाद के कारण उन्हें संदेह है कि खेत मालिक ने ही जाफर की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया है। परिजनों और समाजजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से मना कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जाफर पिता अनवर निवासी संजय नगर, खरगोन, 30 जुलाई को तालाब पर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान, वहां एक खेत मालिक के साथ उसका विवाद हुआ था। घटना के समय जाफर के साथ उसके पिता अनवर और अन्य रिश्तेदार भी थे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की स्थिति बन गई। आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। जाफर वहां से बचकर भाग निकला था, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा किया था। गुरुवार को उसका शव तालाब में मिला। जाफर के पिता ने खेत मालिक और ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि अनवर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र जाफर 30 जुलाई की शाम से घर नहीं लौटा है। इस आधार पर थाना कसरावद में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चंदनपुरी के तालाब के आसपास युवक की तलाश की, और गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों और समाजजनों के हंगामे के बीच पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed