फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone: Mukhymantri Ladli Behna Yojana: 39.11 crore rupees getting 1250 rupees per month

Khargone: आज आएगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त, जिले की 3.20 लाख बहनों को मिलेगा लाभ

Wed, 04 Sep 2024 10:38 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में चल रही प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सितंबर महीने की किस्त आज बुधवार को बहनों के खातों में आएगी। इस बार खरगोन जिले की 3.20 लाख लाडली बहनों के खाते में कुल 39.11 करोड़ रुपये की राशि जमा होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की चयनित बहनों को वर्तमान में प्रतिमाह 1250 रुपये उनके खाते में प्रदेश सरकार द्वारा जमा किए जा रहे हैं। यह राशि पहले 1000 रुपये प्रति माह से शुरू हुई थी, जिसे मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 3000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा। हालांकि, फिलहाल इस योजना के अंतर्गत 1250 रुपये प्रतिमाह ही डाले जा रहे हैं। बीते माह, रक्षाबंधन के अवसर पर इस राशि के साथ मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप 250 रुपये अतिरिक्त भी दिए थे।
विज्ञापन


खरगोन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती आवास्या ने बताया कि खरगोन जिले की कुल 03 लाख 20 हजार 649 बहनों के खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत बुधवार को राशि डाली जाएगी, जो लगभग 39 करोड़ 11 लाख 40 हजार 450 रुपये होगी। इसमें 03 लाख 04 हजार 531 बहनों के खाते में योजना के अंतर्गत 1250-1250 रुपये की दर से 38 करोड़ 06 लाख 63 हजार 750 रुपये की राशि जमा होगी। साथ ही, पेंशन योजना की हितग्राही 16 हजार 118 बहनों के खाते में 650-650 रुपये की दर से 01 करोड़ 04 लाख 76 हजार 700 रुपये की राशि जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed