फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Two minor friends died while taking bath in the river, dead bodies of both were found holding hands.

Khandwa: नदी में नहाने उतरे दो नाबालिग दोस्तों की हुई मौत, हाथ से हाथ पकड़े मिली दोनों की लाश

Fri, 22 Dec 2023 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

नदी में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा खंडवा जिले का है। दोनों बच्चों के शव पानी से निकाले गए तो दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। 

विज्ञापन
Khandwa: Two minor friends died while taking bath in the river, dead bodies of both were found holding hands.
बच्चों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में शुक्रवार शाम दो नाबालिग बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चों की उम्र 14 साल थी, और वे कक्षा आठवीं के छात्र थे। इनकी बॉडी जब नदी से निकाली गई तो दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। 
विज्ञापन


खंडवा शहर के वार्ड क्रमांक 12 घासपुरा क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग रेहान पिता भूरा और मुशाहिद पिता नईम शुक्रवार शाम भीमकुंड क्षेत्र में स्थित बबरी वन दरगाह गए हुए थे। इसके बाद दोनों ही पास की आबना नदी में तैरने चले गए, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर खंडवा के जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों ही बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


दोस्त ने अंत तक निभाया दोस्ती का फर्ज
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के कई युवा घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि दोनों बालकों को जीवित बचाया नहीं जा सका। जब उनकी बॉडी नदी से बाहर निकाली गई, तब दोनों ही एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे, जिससे साफ दिख रहा था कि दोनों एक दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे और अपनी दोस्ती का फर्ज निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाकशुदा मां का था इकलौता सहारा
जानकारी के अनुसार दोनों ही बालक गंज बाजार वार्ड के रहने वाले हैं। दोनों ही मुस्लिम गरीब परिवारों से हैं, जिसमें से मुशाहिद नेहरू स्कूल का छात्र था जिसके पिता पिकअप ड्राइवर हैं तो वहीं रेहान अपनी तलाकशुदा मां का इकलौता सहारा था और गुलमोहर कालोनी की अल हिरा स्कूल में पढ़ता था। खंडवा सीएसपी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि यह दुर्घटना पानी में डूबने से ही हुई है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस जल्द ही इनका पीएम करा कर जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed