फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Thousands of devotees took a holy dip on Devshayani Ekadashi in Omkareshwar

Khandwa: ओंकारेश्वर में देवशयनी एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पहले से कम रही भीड़

Thu, 18 Jul 2024 08:43 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 08:43 AM IST
सार

धार्मिक तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में देव शयनी एकादशी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे, जिन्होंने नर्मदा किनारे के गोमुख घाट, नगर घाट, कोटि तीर्थ घाट, अभय घाट, ब्रह्मपुरी घाट समेत अन्य घाटों पर स्नान कर आस्था की डुबकी भी लगाई। इसमें बाद प्राचीन मंदिरों में भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
Khandwa: Thousands of devotees took a holy dip on Devshayani Ekadashi in Omkareshwar
एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में बुधवार को देवशयनी एकादशी पर्व मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी भी लगाई। ऐसे में यहां के लगभग सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान करते नजर आई। इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रखे थे, जिसके चलते किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि, पूर्व के वर्षों की तुलना में इस पर्व पर बुधवार को श्रद्धालु कम ही नजर आए। बताया जा रहा है कि फसलों की बुवाई का समय होने के चलते यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन


धार्मिक तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में देव शयनी एकादशी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे, जिन्होंने नर्मदा किनारे के गोमुख घाट, नगर घाट, कोटि तीर्थ घाट, अभय घाट, ब्रह्मपुरी घाट समेत अन्य घाटों पर स्नान कर आस्था की डुबकी भी लगाई। इसके साथ ही ओम आकर के पर्वत पर बसे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर हजारों महिलाओं ने यहां मौजूद प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए। हालांकि, मोरटक्का (खेडीघाट) पर पर्व काल की पूर्व रात्रि में लगभग सभी घाटों पर अंधेरा छाया रहा, जिसको लेकर  सनावद बिजली विभाग के इंजीनियर आरएस ठाकुर ने कहा कि घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की रहती है। अगर, पंचायत इससे सम्बंधित सामग्री उन्हें उपलब्ध करवा दे तो बिजली विभाग उसे लगवा देगा। 
विज्ञापन


पहले के वर्षों से कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि तीर्थ नगरी में पर्व के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम होने लगी है। बता दें कि पूर्व में देवशयनी एकादशी पर्व पर ही 50 हजार से लेकर एक लाख श्रद्धालु स्नान करने आते थे । लेकिन, वर्तमान में ग्रामिण क्षेत्रों के श्रद्धालुओ की संख्या कम रहने लगी है। यहां पहुंचे एक श्रद्धालु ने इसे लेकर कहा कि अधिकतर ग्रामिण खेती किसानी करने वालें लोग रहते हैं और अभी वे खेती में  व्यस्त हैं । शायद, इसलिए यहां कम संख्या में श्रद्धालु नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

 

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

 

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

एकादशी पर्व पर ओंकारेश्वर पहुंचे श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed