फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Suspecting her husband to be an informer angry wife assaulted village woman with scythe

Khandwa: पति की मुखबिरी होने की शंका में नाराज पत्नी ने दराती लेकर गांव की महिला से की मारपीट, पुलिस ने ये कहा

Mon, 01 Apr 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 08:28 PM IST
सार

पति की मुखबिरी होने की शंका में नाराज पत्नी ने दराती लेकर गांव की महिला से जमकर मारपीट है। बता दें कि इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Khandwa Suspecting her husband to be an informer angry wife assaulted village woman with scythe
महिला से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा में अपने पति की गिरफ्तारी से नाराज एक महिला ने अपने गांव की ही रहने वाली एक महिला लक्ष्मी बाई के घर जाकर उसे जान से मरने को धमकी दे डाली। दरअसल, महिला को शक था कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उसके पति की मुखबिरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस बात से नाराज महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं पिटाई से पहले महिला ने हाथ में डरती लेकर महिला को खूब अपशब्द भी कहे, और फिर देखते ही देखते दोनो महिला ने एक दूसरे के बाल पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खंडवा जिले के ग्राम रामपुरा में अवैध शराब को लेकर गांव के ही अनिल पर पुलिस ने 34/2 की करवाही की थी, जिसके बाद सोमवार सुबह उसकी पत्नी सुनीता कार्रवाई से नाराज होकर, पति की मुखबिरी करने की शंका पर गांव में किराना दुकान चलाने वाले एक परिवार के घर दराती लेकर पहुंच गई, और जमकर हंगामा किया। इस दौरान किराना दुकान संचालक की पत्नी और आरोपी की पत्नी के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट भी हुई। आरोपी दिनेश की पत्नी व किराना दुकान संचालक की पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पीपलोद थाना प्रभारी एसएन ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश को अवैध शराब के साथ पकड़ा था, और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी की पत्नी को शक है कि किराना दुकान संचालक ने मुखबिरी की है, और इस बात पर से आज दोनों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed