फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: School student falls after jumping between bikes dies on the spot

Khandwa News: बाइकों की भिड़ंत के बाद उछलकर गिरा स्कूली छात्र, रोड रोलर की चपेट में आने से मौके पर मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:44 PM IST
सार

Khandwa Accident News: खंडवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक से स्कूल जा रहा था, इसी दौरान एक अन्य बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गया। वहीं, इसी दौरान पीछे से आ रहे रोड रोलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Khandwa News: School student falls after jumping between bikes dies on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा में एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक पर बैठा उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल है। दरअसल दो छात्र एक बाइक पर बैठकर स्कूल की तरफ जा रहे थे तभी अचानक उनकी टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। बाइकों की भिड़ंत से दोनों छात्र उछलकर नीचे गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक रोड रोलर की चपेट में आ जाने से सड़क पर नीचे गिरे छात्रों में से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन


घायल छात्र को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।  वहीं, दूसरी बाइक का चालक और रोड रोलर का ड्राइवर दोनों ही मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र रोशन तिरोले (पिता सुनील तिरोले, उम्र 17 वर्ष) ग्राम शाहपुर जिला खंडवा का रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed